पुलिस शव को कब्जे में ले मामले की तहकीकात में जुटी

तीन चार दिनों से उस क्षेत्र में भटकती हुई देखी गई महिला की नहीं हो सकी पहचान

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट :-

सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र के बनमा-ईटहरी ओपी क्षेत्र के महारस उत्तरी बहियार के एक मुंग खेत में मंगलवार दोपहर बाद एक वृद्ध महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव देखा गया। 

शव खेत में होने की खबर मिलते ही आसपास के गांवों में सनसनी फ़ैल गई शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी है। स्थानिय लोगों ने ओपी पुलिस को शव देखे जाने की सुचना दी गई। 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शव लगभग 50 से 55 वर्षीय महिला का है मृत महिला के शरीर में सिर्फ ब्लाउज पहना है शरीर के नीचे कुछ भी नहीं है पुरी तरह महिला नग्न अवस्था में है। 

वही ओपी पुलिस देर शाम शव को कब्जे में ले मामले की छानबीन में जुट गई है। ओपीध्यक्ष प्रभाष कुमार ने बताया कि पुलिस शव को कब्जे में ले ओपी पर लाया है। फिलहाल ये पता चला है कि दो तीन दिनों से मृतक वृद्ध महिला उस क्षेत्र में मांग चांग कर इधर उधर भटक रही थी। यह भी पता चला है कि वह मानसिक रूप से विक्षप्त थी। महिला के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं पाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।