डबल इंजन की सरकार किसान एवं मजदुरों के साथ कर रही है नाइंसाफी : ओमप्रकाश


सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती।


भारतीय कम्यूनिष्ट पार्टी के राज्यव्यापी आह्वान पर शुक्रवार को सहरसा जिले के विभिन्न प्रखंडों में एक दिवसीय धरना एवं आम सभा का आयोजन किया गया।

प्रखंड मुख्यालय सिमरी बख्तियारपुर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पार्षद ओम प्रकाश नारायण ने कहा कि आज देश में किसान मजदूर परेशान हैं सरकार कान में तेल डालकर विदेश भ्रमण कर रही है। 


कामरेड राजकुमार चौधरी ने कहा कि आज किसानों के फसलों का लाभकारी मूल्य नहीं मिल रहा है किसान हतास है।डीजल, पेट्रोल रसोई गैस के दामों में नित्य दिन वृद्धि हो रही है। गिट्टी बालू ईट आदि के दाम में बढ़ोतरी से आमजन परेशान हैं। 

इस मौके पर अरूण कुमार सिंह, विजय कुमार यादव, उमेश पौद्दार, सज्जन मुखिया, राजकिशोर मुखिया,विन्देश्वरी सहनी, योगेन्द्र शर्मा, रामचन्द्र सिंह,कुनाल शर्मा, विरेन्द्र यादव मीना देवी एवं सीता देवी आदि मौजूद रहे।