11 वाहनों चालकों से 22 सौ रुपए जुर्माना वसूला गया


सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) Brajesh Bharti.


आरक्षी अधीक्षक सहरसा राकेश कुमार के निर्देश पर बख्तियारपुर थाना पुलिस नगर पंचायत क्षेत्र के रंगिनियां चौक पर दोपहिया वाहनों की सघन जांच की गई। 

जांच से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया कोई वाहन चालक पुलिस जांच पर नजर पड़ते पीछे मुड़कर भागते नजर आए तो कुछ इधर उधर गाड़ी खड़ी कर धुमते देखे गए।


इस क्रम में दर्जनों बगैर कागजात व बगैर हेल्मेट वाले वाहनों की जांच कर जुर्माना की राशि वसूली गयी। थानाध्यक्ष रणबीर कुमार स्वयं वाहन जांच करते नजर आए। उन्होंने बताया कि 11 वाहन चालकों से कागजात एवं हेलमेट के अभाव में आन द स्पॉट  करीब दो हजार दो सौ रुपए का चलान काटा गया। 

वाहन जांच की खबर से नगर में दोपहिया वाहन मालिकों में हड़कंप कायम हो गया तथा कई ने अपनी राहें बदल लीं। जिन्होंने राहें नहीं बदलीं वे मुश्किल में फंसते चले गये। बता दें कि जिले में बगैर कागजात व हेल्मेट के दोपहिया वाहन चलाना एक फैशन—सा बन गया है। और तो और कई तिपहिया व ई—रिक्शा का भी कमोवेश यही हाल है।दर्जनों किशोर उम्र के लोग प्रशासन के सामने धड़ल्ले से वाहन चला रहे हैं।बावजूद इसके इनकी ओर किसी का ध्यान नहीं जाता है। इस जांच से वैसे लोगों पर अंकुश लगने की संभावना जताई जा रही है।