नगर पंचायत प्रतिनिधियों व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त पहल

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

फाईलेरिया एवं फीता कृमि से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कसना का अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत नगर पंचायत क्षेत्र में महादलित परिवारों के बीच फाइलेरिया व एंबेन्डाजोल टेबलेट का वितरण किया गया।

नगर पंचायत के रंगिनिया मुहशरी में फलेरिया का टेबलेट एवं एंबेन्डाजोल टेबलेट का वितरण नगर पंचायत उपाध्यक्ष विकास कुमार, नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि मो मोजाहिद, वार्ड पार्षद नरेश निराला  फेसलेटर कंचन भारती के द्वारा महादलित के बीच टेबलेट का वितरण करते हुए इसके फायदे की जानकारी दी गई।


फाईलेरिया का टेबलेट खाने से लोगो को पैरों में फाईलेरिया की बीमारी नही होती है। नही तो पैर हाथी पांव जैसा हो जाता है। 2 साल से कम बच्चे, गर्ववती महिला एवं वैसे व्यक्ति जिन्हें गंभीर बीमारी है वो यह फाईलेरिया टेबलेट नही ले। 

2 साल से 5 साल तक के बच्चे 1 टेबलेट, 5 से 11 साल के बच्चे 2 टेबलेट एवं उसके बाद 3 टेबलेट खायें। भूखे पेट कोई भी दवा नही खाये। भविष्य में फाईलेरिया जैसे बीमारी से बचे। इनके आठ वर्ष के बच्चे के बीच कृमि की दवा एल्बेंडाजोल का भी वितरण किया गया। यहां बताते चलें कि वर्ष देश में राष्ट्रीय कृमि दिवस मनाया जा रहा है।