पूर्व विधायक, मुखिया प्रतिनिधि, पैक्स अध्यक्ष, समिति सदस्य सहित अन्य ने फीता काट किया शुभारंभ

सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) से ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

प्रखंड अंतर्गत महखड़ पंचायत में बाबा बजरंगवली स्थान में सोमवार से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ की भव्य शुरुआत कलश यात्रा से हुई।

वही पूर्व विधायक अरूण यादव, मुखिया प्रतिनिधि फिरोज आलम, पैक्स अध्यक्ष रंजीत यादव, पंचायत समिति सदस्य शिव शंकर शाह, सुरेश प्रसाद यादव सहित अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काट इस यज्ञ का अनुष्ठान शुरू किया।

27 मई तक चलने वाले इस यज्ञ में  कलश यात्रा में सैकड़ों कन्याओं ने भाग लिया। इस मौके पर श्रद्धालु  को संबोधित करते हुए श्री शंभू महाराज ने कहा कि भागवत कथा के श्रवण से ईश्वर से संबंध जुड़ जाता है, और उसको हर घड़ी आनंद ही आनंद प्राप्त होता है।उन्होंने कहा कि भागवत कथा ही व्यक्ति की मुक्ति का द्वार प्रशस्त करती है। भागवत कथा से लोगो ज्ञान होता है।जब भी व्यक्ति भगवान का श्रद्धापूर्वक स्मरण करता है।भगवान उसकी तत्काल सहायता करते है।

उन्होंने कहा कि व्यक्ति जीवन में आने वाली बाधाओं का वह स्वयं जिम्मेदार होता है जबकि भगवान को जीवन समर्पित करने वाले व्यक्ति को कभी बाधाओं का सामना नहीं करना पड़ता है। शंभु महाराज ने कहा कि जो भी दीन दुखी दीनानाथ के दरबार में दस्तक देता है तो भगवान तत्काल उसकी मुराद पूरी करते है।

इस मौके पर विभूति यादव, जितेंद्र यादव, सत्य नारायण यादव, झरीलाल यादव, विद्यानंद यादव, जालो यादव, बाबूजी यादव, परमेश्वरी यादव, अरुण यादव, यदुवीर यादव, नुनूलाल यादव, योगेंद्र यादव,जितेन्द्र यादव,जनार्दन सादा ,जहूर आलम,पप्पू यादव,विनोद यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।