जमीनी विवाद में सो रहे एक शख्स को मार दी गई गोली

सहरसा के एक नीजी अस्पताल में जिंदगी का लड़ रहा है जख्मी जंग 

सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र के सितुआहा गांव का मामला

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

वह शख्स बड़े अरमानों से तीन लाख रूपए में तीन कट्ठा जमीन खरीद किया। कुल अरचनो की वजह से जमीन हासिल नहीं हुआ। जब जमीन के बदले रूपये लौटाने का समय आया तो ठीक उसी रात सोये अवस्था में गोली का बना दिया गया शिकार।

हालांकि कहा गया है जाकों राखे साइयां तो मार सके ना कोय की तर्ज़ पर वह शख्स तो बच गया है लेकिन अस्पताल में अभी भी मौत व जिंदगी के बीच जंग लड़ रहा है।

मामला सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र के सितुआहा गांव का है।  जमीन विवाद को लेकर मंगलवार देर रात घर के बरामदे पर सो रहे उस 45 वर्षीय शख्स कैलू शर्मा को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

घायल को परिजनों ने इलाज के लिए सहरसा के सूर्या अस्पताल में भर्ती कराया है। जहाँ चिकित्स्कों द्धारा बताया जा रहा है की गोली मरीज के पीठ को चीरते हुए पेट में फंस गई थी ऑपरेशन करके गोली निकाल दी गई है। फ़िलहाल स्थिति चिंताजनक बनी हुई है……..!

घटना के संबंध में बताया जाता है की सितुआहा गांव निवासी कैलू शर्मा ने गांव के ही दयानंद यादव और कामदेव यादव से तीन वर्ष पूर्व तीन लाख रूपये देकर तीन कठ्ठा जमीन खरीदी थी। जमीन खरीददारी के बाद से आज तक कैलू शर्मा को उस जमीन पर दखल देने से दयानंद और कामदेव यादव द्धारा मना किया जाता रहा। जिसको लेकर गांव में कई बार पंचायत भी बुलाई गई।

बताया जाता है की बीते दो दिन पूर्व एकबार फिर से पंचायत बुलाई गई। जिसमे पंचों ने दयानंद यादव और कामदेव यादव को कैलू शर्मा के तीन लाख रूपये लौटा देने का फैसला किया था। पंचायत के मुताबिक 22 मई को रुपया लौटना था। मगर इससे पूर्व दयानंद यादव और कामदेव यादव द्वारा देर रात घर के बरामदे पर सो रहे कैलू शर्मा को गोली मार दी गई। वहीं  घटना की सुचना मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

हालांकि सलखुआ पुलिस इस मामले को लेकर एक व्यक्ति को पुछताछ के लिए हिरासत में लेने की बात कर रही है। वहीं जख्मी का फर्दब्यान आने का इंतजार भी किया जा रहा है। पुलिस पुरे मामले पर नजर बनाये हुये है।