धनपुरा पंचायत के वर्तमान मुखिया पद पर है आसीन

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

प्रखंड के धनपुरा पंचायत के वर्तमान मुखिया धनंजय कुमार सिंह को जनता दल यूनाइटेड के युवा प्रदेश महासचिव पद पर मनोनीत किया गया है।

उपरोक्त आशय का पत्र जारी करते हुए बिहार प्रदेश युवा जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुशवाहा ने कहा कि श्री सिंह के कार्यकुशलता एवं पार्टी के प्रति कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए उन्हें युवा जदयू के प्रदेश महासचिव पद पर मनोनीत किया गया है।

मनोनयन के बाद धनंजय कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी ने जो दाईत्व प्रदान किया है उस पर खड़ा उतरने का काम करूंगा। संगठन की मजबूती के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच सामंजस्य स्थापित कर सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का काम करूंगा।

इस मौके पर धनंजय कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, रामचंद्र प्रसाद सिंह आदि का आभार व्यक्त किया है।

प्रदेश महासचिव बनाये जाने पर आपदा मंत्री दिनेश चंद यादव,गुंजेश्वर साह, अरुण कुमार यादव, चंद्र देव मुखिया, रघुनंदन सिंह, आनंदी प्रसाद मेहता, उपेंद्र सिंह, दिलीप मंडल, खमहौती मुखिया ललन कुमार यादव, देवेंद्र देव,  अरुण कुमार राय, जीवछ पासवान, विद्यानंद सिंह, कैलाश सिंह, एडिशन कुमार, डेविड, हैनिमैन, नंदलाल सिंह, रेणु सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि ने बधाई दी है।