किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कार्यनीति की दी गई विस्तृत जानकारी

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

प्रखंड के ई-किसान भवन में बुधवार को प्रखंड स्तरीय किसान कल्याण कर्मशाला का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया।

प्रखंड प्रमुख सविता देवी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार यादव, कृषि वैज्ञानिक संतोष कुमार, पशुपालन पदाधिकारी ललन कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि अरविंद सिंह कुशवाहा ने दीप प्रज्वलित कर धर्मशाला का विधिवत उद्घाटन किया।

इस कार्यक्रम में 7 सूत्री कार्य नीति पर विशेष तौर पर चर्चा करते हुए आगामी 2022 तक देश के सभी किसानों की आय दोगुनी करने के संबंध में जानकारी दी गई।

प्रखंड के विभिन्न हिस्सों से आए किसानों को कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषि से संबंधित जानकारों ने किसान अपनी आय को कैसे दोगुनी कर सकेंगे इस पर विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रखंड कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार यादव ने बताया कि देश के माननीय प्रधानमंत्री ने यह लक्ष्य रखा है की 2022 तक देश के सभी किसानों का आय को दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए पूरी रणनीति बनाई गई है,इस रणनीति के तहत उत्पादक लागत के माध्यम से उत्पादन के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, बागवानी समेकित विकास मिशन, तिलहन और आयलपाम के लिए राष्ट्रीय मिशन, राष्ट्रीय गोकुल मिशन, राष्ट्रीय पशुधन मिशन,नीली क्रांति आदि बनाए गए हैं।

खेती की लागत में कमी के लिए मृदा स्वास्थ्य कार्ड,नीम कोटेड यूरिया, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, परंपरागत कृषि विकास योजना शामिल किया गया है।

लाभकारी प्रतिफल सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय कृषि मंडी योजना स्कीम,एक नया मॉडल, बनाया गया है। जोखिम प्रबंधन एवं सतत प्रतिक्रियाएं भी बनाई गई है वही समृद्ध क्रियाकलाप के तहत राष्ट्रीय बांस मिशन मधुमक्खी पालन डेयरी आदि पर काम करने की बात कही गई है।

कृषि क्षेत्र में निवेश के लिए राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, ऑपरेशन ग्रीन, प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना,कृषि में पूंजीगत निवेश सहित विभिन्न कार्यों पर ध्यान देने की बात कही गई है।

इस मौके पर संजीव कुमार,प्रीतम कुमार झा, संजीव कुमार तांतीगुलाम मुस्तफा, नारायण कुमार, अनिरुद्ध पटेल,रामजीवन, मनीष कुमार, अजय कुमार,शिव शंकर शाह,दिलखुश कुमार आदि मौजूद रहे।