जनाने की नवाज के बाद सुपूर्दे ए खाक किया गया, बड़ी संख्या में लोग हुये शामिल

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) से ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

नगर पंचायत क्षेत्र के रानीबाग भट्टा टोला निवासी सेवानिवृत्ति शिक्षक सह जुझारू आरटीआई कार्यकर्ता 73 वर्षीय मो अमानुल्लाह साहब का निधन सोमवार को हो गया। वहीं उनकी निधन की खबर मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

मो अमानुल्लाह (फाईल फोटो)

दोपहर बाद जनाने की नबाज अदा के बाद उनके पार्थिव शरीर को सुपुर्द ए खाक किया गया। उनके ज़माने में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग ले उनके नम आंखों से अंतिम विदाई दी।परिजनों में उनके पुत्र मो नुरूल्लाह ने बताया कि वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।

यहां बताते चलें कि मो अमानुल्लाह अपने शिक्षक सेवा काल से लेकर सेवानिवृत्त होने के बाद तक अनुमंडल क्षेत्र के सुचना के अधिकार अधिनियम की जानकारी लोगों तक फैलाने के काम के साथ उनके द्वारा मांगी गई सूचना से हड़कंप मच जाया करता था। आज भी उनके द्वारा मांगी गई सूचना से कई विभागों में एक अलग आलमीरा बना कर रख दी गई थी। सरकारी नौकरशाहों में उनके नाम का खौफ देखने को मिलता था।

शौक व्यक्त करने वालों में नगर पंचायत अध्यक्षा रौशनआरा, उपाध्यक्ष विकास कुमार उर्फ विक्की, नप पूर्व अध्यक्ष सीमा गुप्ता, वार्ड पार्षद शकील अहमद उर्फ भुट्टो, नरेश कुमार निराला, समाजसेवी मो मोजाहिर आलम, विपीन कुमार गुप्ता, सुमीत गुप्ता सहित अन्य लोग शामिल है।