आपदा प्रबंधन मंत्री दिनेश चंद्र यादव करेंगे यज्ञ का उद्घाटन

अनुपमा रामायणी, राधा भक्ति भारती,पंडित रामटहल,सुभाष,मिथलेश व तारानंद दास आदि का होगा प्रवचन

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) से ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

अनुमंडल क्षेत्र के सिमरी पंचायत के ढ़ाव गांव में वुधवार से नवाह श्री श्री 1008 महाविष्णु यज्ञ का शुभारंभ हो रहा है।यज्ञ की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है वहीं आपदा प्रबंधन मंत्री सह स्थानिय विधायक दिनेश चंद्र यादव का शुभारंभ करेंगे।

यज्ञ समिति के लोगों ने बताया कि सुबह भव्य कलश यात्रा की शुरुआत यज्ञ स्थल से शुरू होकर सिमरी, द्वारका,भौरहा,हिन्दुपुर होते हुये बरहकुरबा से यज्ञ स्थल तक पहुंचेगी।

यज्ञ की विधिवत पूजा अर्चना के बाद शुभारंभ के बाद दिन के 2 बजे से रात्रि के 9 बजे तक रामकथा वो भागवत कथा होगा। 9 बजे रात्रि के बाद वृंदावन से आये कलाकारों के द्वारा भव्य कृष्णलीला दर्शन कराया जाएगा।

यज्ञ कर्ता श्री श्री 108 महंत इन्द्रनारायण दास जी महाराज ने बताया कि इस महाविष्णु यज्ञ में विद्वान संत पहुच रहें है। जिसमे तीर्थ राज प्रयाग से बाल विदुषी मानस सुश्री अनुपमा रामायणी, झांसी यूपी के मानस कोकिला राधा भक्ति भारती, ऋषिकेश देहरादून से पंडित रामटहल दास, अयोध्या से भूषण सुभाष दास, बिहार से महंथ मिथलेश दास, एवं तारानंद दास मुख्य प्रवचनकर्ता होंगे।

मेला का भी आयोजन –

इस महाविष्णु यज्ञ में मेला का भी भव्य आयोजन किया गया है। मारुति सर्कस, झूला, ब्रेक डांस सहित कई तरह का मनोरंजन का भी साधन बच्चों के लिये है। यज्ञ स्थल पहुंचने के लिए सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन से बहुत सारे छोटे वाहन चलते हैं जिससे यहां पहुंचा जा सकता है। यह यज्ञ स्थल रानीबाग-सौरबाजार मार्ग पर बबूजना घाट के समीप है।

यज्ञ समिति के अध्यक्ष डिम्पल यादव, सचिव सिकंदर यादव, अरविंद यादव ,चंदन शर्मा ,रवि केसरी ,तेजू यादव , देवन यादव रतिलाल सादा, राजेंद्र यादव आदि यज्ञ को सफल बनाने में लगे हुए हैं।