सिमरी के ढ़ाव गांव में चल रहे महाविष्णु नवाह यज्ञ में उमड़ रही है भक्तों की भीड़

देश के जाने माने घर्म प्रवचकों के प्रवचन सुनने को महिलाओं की देखते बनती है

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

रामकथा के सिर्फ सुनने मात्र से प्राणियों का कल्याण हो जाता है और मनुष्य मोक्ष की प्राप्ति की ओर अग्रसर होने लगता है।

उक्त बातें सिमरी पंचायत के ढाब गांव में आयोजित श्रीश्री 1008 महविष्णु महायज्ञ के अवसर पर प्रवचन करते हुए बाल विदुषी मानस सुश्री अनुप्रिया रामायणी जी महाराज ने कहीं। उन्होंने राम विवाह प्रसंग पर कथा कहते हुए कहा, उस विवाह का स्वर्ग लोक के सभी देवताओं ने साक्षात दर्शन किया था।

चारों भाई राम और मिथिला की सखियों का परिहास, वर यात्री एवं उनके सत्कार का भी विस्तार से वर्णन किया गया। रात्रि में प्रवचन उपरांत वृंदावन के कलाकारों द्वारा  नाट्य मंचन किया गया। यज्ञ के चौथे दिन सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ यज्ञ स्थल पर पूजा अर्चना को उमड़ पड़ी। यज्ञ स्थल पर लगे एक से बढ़कर एक झूले बच्चों को खूब आकर्षित कर रहे हैं। यज्ञ स्थल पर विशालकाय बजरंग बली की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मौके पर  आयोजन समिति के अध्यक्ष डिंपल कुमार सचिव सिकन्दर यादव सहित पूरा सिमरी पंचयात के लोग यज्ञ को सफल बनाने में लगे है।

ये है आयोजन समिति-

महाविष्णु यज्ञ समिति में यज्ञ कर्ता श्री श्री 108 महंत इन्द्रनारायण दास जी महाराज, मिथलेश दास जी के अलावा समिति के  अध्यक्ष डिंपल कुमार यादव, सचिव सिकंदर यादव, जयकरण यादव, तेजनारायण यादव, देबन यादव, भोगी साह, दुखा बढ़ई, भोला मुखिया, रतिलाल सादा, अरविंद यादव, रवि केशरी, डॉ श्याम, लक्ष्मीकांत शर्मा, तुरंती चोधरी, मनोज केशरी, चंदन शर्मा, रंजीत यादव, सहित सिमरी-ढाब गांव के लोगो के सहयोग से यज्ञ का आयोजन हो रहा है।