यज्ञ का विधिवत उद्घाटन आपदा मंत्री ने फीता काट दीप प्रज्वलित कर किये

यज्ञ स्थल पर लगाये गये भव्य मेला बन रहा है आकर्षक का केन्द्र,जुट रही है भीड़

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) से ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

प्रखंड के सिमरी पंचायत अन्तर्गत ढ़ाव गांव में बुधवार को सुबे के आपदा प्रबंधन मंत्री दिनेश चंद्र यादव ने नवाह महाविष्णु यज्ञ का विधिवत उद्घाटन फीता काट दीप प्रज्वलित करते हुए किया गया।

इस मौके पर 511 महिलाओं के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई जो विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंचे।

इस मौके पर उपस्थित श्रद्धालु को संबोधित करते हुए मंत्री श्री यादव ने कहा कि यज्ञ से आपसी भाईचारा बढ़ता है। लोगो के दिल से बुरे विचार का नष्ट होता है एवं सभी लोगों में सदभाव बनता है। मनुष्य के दिल मे भाईचारा बने, एक दूसरे के प्रति इर्ष्या की भावना नष्ट हो, इंसान बनकर रहे यही हमे यज्ञ से ज्ञान मिलता है। महाविष्णु यज्ञ कराने वाले सभी ग्रामीणों को साधुवाद दिया।

511 महिलाओं की निकली लंबी कलश यात्रा-

यज्ञ स्थल से 511 महिलाओं की लंबी कलश यात्रा वैदिक मंत्रों के साथ निकली। तिलावे नदी में कलश में पानी भरकर पूरे गांव का भर्मण किया गया। यज्ञकर्ता श्री श्री 108 महंत इन्द्रनारायण दास एवं महंत रामनारायण दास मुख्य रुप से यज्ञ करा रहे है।

महान संतो के द्वारा होगी 9 दिन तक अमृतवर्षा-

दूरदराज से आये महान संतो के द्वारा दो दिन तक माहौल सिमरी-ढाब गांव में प्रवचन का अमृत वर्षा होगा। तीर्थराज प्रयाग के बाल विदुषी मानस मनीषा अनुपमा रामायणी, झांसी उत्तरप्रदेश के मानस कोकिला राधा भक्ति भारती ऋषिकेश देहरादून से मानस मराल पंडित रामटहल दास, अयोध्या से सुभाष जी,  अररिया से महंत तारानंद दास जी एवं मनिया से महंत मिथलेश दास जी के द्वारा प्रतिदिन दिन के दो बजे से प्रवंचन होगा। कृष्ण लीला वृंदावन के कलाकारों के द्वारा एवं रामकथा एवं भागवत कथा प्रतिदिन होगा।

इस कार्यक्रम ने जेडीयू जिलाध्यक्ष धनिकलाल मुखिया, सिमरी पंचयात के मुखिया पूनम देवी, उपप्रमुख रूना देवी, मुखिया ललन यादव, बनमा के घोरदौर पंचयात के मुखिया राजकिशोर यादव, रेवती रमन सिंह, राजवीर यादव पप्पू, बंटी, किशोरी प्रसाद केशरी, राजेन्द्र चौधरी,आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।


ये है यज्ञ समिति के सदस्य-

महाविष्णु यज्ञ समिति में अध्यक्ष डिंपल कुमार यादव, सचिव सिकंदर यादव, जयकरण यादव, तेजनारायण यादव, देबन यादव, भोगी साह, दुखा बढ़ई, भोला मुखिया, रतिलाल सादा, अरविंद यादव, रवि केशरी, डॉ श्याम, लक्ष्मीकांत शर्मा, तुरंती चोधरी, मनोज केशरी, चंदन शर्मा, रंजीत यादव, सहित सिमरी-ढाब गांव के लोगो के सहयोग से यज्ञ का आयोजन हो रहा है।