सिमरी बख्तियारपुर की पावन भूमि हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल रही है

प्रशासन ने जानबूझ कर शोभा यात्रा को तुल दिया है

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) से ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

प्रखंड के पहाड़पुर में शनिवार को भाजपा नेताओं की एक बैठक आयोजित कर रविवार को निकलने वाली शोभा यात्रा को लेकर विचार विमर्श किया गया।

साथ ही यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में आपसी भाईचारे के बीच हो इसके लिए रणनीति पर भी गहन बातचीत की गई।

सहरसा के पूर्व विधायक संजीव झा ने कहा कि खगेश कुमार की गिरफ्तारी पुलिस की एकतरफा करवाई का परिणाम है। हमलोग पूर्व से ही हिन्दू-मुश्लिम हर पर्व साथ साथ मनाते है । कही से कोई दिक्कत नही होती है। लेकिन जानबूझकर सिमरी बख़्तियारपुर अनुमंडल प्रशासन ने इसे मुद्दा बना दिया।

उन्होनें शोभा यात्रा में शामिल होने वाले लड़को से आग्रह किया कि शांतिपूर्ण तरीके से यात्रा निकाल एक ऐसी मिशाल पेश करे कि उसकी हर जगह प्रशंसा हो।

भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज गुप्ता ने कहा कि इस शोभायात्रा में माहौल को खराब करने का पूरा जिम्मेदार प्रशासन है। ताजिया निकलती है भाईचारा के साथ हिन्दू-मुश्लिम साथ रहते है। किन्ही को कोई समस्या नही है। समस्या सिर्फ प्रशासन के कारण हो रही है। वावजूद हमलोग एक साथ त्योहार मनाते है। हमलोग सौहार्दपूर्ण जीवन जीने वाले लोग है। रविवार का कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से करे।

पूर्व जिप उपाध्यक्ष रितेश रंजन ने कहा कि रविवार को शांतिपूर्ण शोभायात्रा निकाल एक मिशाल पेश करेंगे। जिला महामंत्री दिवाकर सिंह, युवा जिला महामंत्री अभिषेक वर्धन, ऋतु कुमार, राजवीर सिंह, कुमोद सिंह, बिमलेश भगत, पप्पू कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।