पुत्र ने दी मुखाग्नि, सर्वदलीय नेताओं ने संवेदना किया व्यक्त

सलखुआ / सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) से रजा वारिस की रिपोर्ट :-

अनुमंडल क्षेत्र के प्रखंड के पूर्व उपप्रमुख एवं गोरदह पंचायत के गोरियारी गांवों निवासी जदयू नेता चन्देशरी यादव(69 वर्ष) का मंगलवार देर रात हार्ट अटैक होने से निधन हो गया।

जानकारी के अनुसार चन्देशरी यादव खगड़िया  जिले के मन बोदह गांव अपनी बेटी के यहां 4 दिन पहले गए हुए थे। लोगों ने बताया कि वह बहुत स्वस्थ थे  और कोई बीमारी भी  नहीं कि अचानक  दिल का दौरा पड़ गया। वह वर्ष 2011 में पंचायत समिति जीतकर सलखुआ के  उप प्रमुख  बने थे। वह अपने पीछे  एक बेटा और तीन बेटी को छोड़कर  चले गए। वह पांच भाईयों में  तीसरे  थे वह जदयू  के एक ईमानदार नेता  के रूप में उनकी पहचान रही है। चन्देश्वरी बाबु काफी सुलझे हुए इंसान थे! ईश्वर इनके आत्मा को शांति और मर्माहत परिवार को दुःख सहने की हिम्मत दे!

संवेदना व्यक्त करने वालो में सांसद चौधरी महबूब अली कैसर, बिहार सरकार के  मंत्री दिनेश चंद्र यादव, मधेपुरा सांसद जाप संरक्षक पप्पू यादव,पूर्व विधायक डॉ अरुण कुमार यादव, राजद नेत्री कृष्णा कुमारी यादव,रितेश रंजन, भवेश भारती, ओमप्रकाश नारायण,  सलखुआ मुखिया मिथिलेश विजय, खमौती के मुखिया  ललन यादव, सलखुआ प्रमुख  नवीन कुमार , उप प्रमुख इनरदेव यादव, राजद के जिलाध्यक्ष मो.  जफर आलम,शैलेंद्र शेखर,अब्दुस सलाम, शशि यादव,इंद्र भूषण सिंह इंदु,नन्हे सिंह,

कमलेश्वरी यादव,उमेश यादव,नगर अध्यक्ष समीर पाठक,अभिषेक झा,जितेंद्र भगत,प्रकाश जयसवाल,अरबिन्द यादव,लखन लाल मंडल, सुदिष्ट यादव,शिशु नाग गुप्ता,ललन यादव,अंगद यादव,अभिमन्यु यादव,अशोक यादव, विभाष  कुमार उर्फ विकास, पंचायत समिति कुंदन यादव, अरशद मंजर,चंदन कुमार यादव, विकास कुमार उर्फ विक्की, बनमा  पूर्व प्रमुख  रमेश चंद्र यादव, खुशी लाल भगत, सुशील जयसवाल , डेनजिल यादव, तपेश्वरी यादव आदि ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।