मृत्यु की खबर मिलते ही इलाके में शोक की लहर,निकाली गई भव्य शव यात्रा

मंत्री, पूर्व विधायक सहित बड़ी संख्या में लोगों ने दिया श्रद्धांजलि

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) से ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

अनुमंडल क्षेत्र के बलवाहाट ओपी अन्तर्गत प्रसिद्ध कबीर मठ बसतपुर के पूर्व मठाधीश श्री श्री 108 महंत सुखदेव दास का निधन 107 वर्ष की आयु में गुरुवार अहले सुबह हो गया।

महंत जी का पार्थिव शरीर

सुबह जैसे ही महंथ की मौत की खबर लोगों को मिली इलाके में शोक की लहर दौड़ पड़ी। बडी संख्या में लोग महंथ के दर्शन करने के लिए पहुंचने लगे।

वही मौत की खबर पर दोपहर बाद क्षेत्रीय विधायक सह सुबे के आपदा मंत्री दिनेश चंद्र यादव, पूर्व विधायक अरुण यादव, डीएसपी अजय नारायण यादव, अंचलाधिकारी धर्मेंद्र पंडित सहित कई गणमान्य व्यक्ति मठ पहुंच दिवंगत शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन् किये।

श्रद्धांजलि देते मंत्री व पूर्व विधायक सहित अन्य

इस मौके पर मंत्री श्री यादव बोले महंत सुकदेव दास जी काफी शान्ति प्रिय व्यक्तित्व के स्वामी रहे इनके चाहने वाले काफी लोग रहें हैं मठ में रहकर गरीब-गुरवों की सेवा जीवन भर करते रहे। उनकी मृत्यु अपुर्णिय क्षत्रि है।

1765 से स्थापित है यह मठ –

वही उनके शिष्य महंथ रामस्वरूप दास जी जो वर्तमान में कबीर मठ बसतपुर के महंथ है ने बताया कि सुखदेव दास जी इस मठ के 15 वां गुरु है। 1765 में लाल साहेब पहले इस मठ का महंत बने। उसके बाद दो भाई लच्छी व खरी महंत बनें। इन दोनों की मृत्यु एक ही दिन हो गया था। दोनो का एक साथ ही समाधी बनाकर दफनाया गया।

मठ में बने कमड़े में होगा अंतिम संस्कार –

मठ के इतिहास के मुताबिक जो भी यहां के महंथ होते हैं उनका समाधी मठ में बने एक कमड़े में किया जाता है इसी ऐतिहासिक परंपरा का निर्वहन करते हुए मठ में बने कमरा में ही महंथ सुखदेव दास जी का अन्तिम संस्कार किया जाएगा। उक्त कमरा में इनका 15 वहां समाधि होगा। वर्तमान में उस कमड़े में 14 समाधि पूर्व से बना है।

निकाली गई भव्य शव यात्रा –

महंत सुकदेव दास जी के अनुआईयों के द्वारा पार्थिव शरीर को एक गाड़ी में फुल मालाओं से सजा कर पूरे गांव में शवयात्रा निकाल घुमाया गया। इस शवयात्रा में पूर्व विधयाक डॉ अरुण कुमार मुख्य रूप शामिल रहे।

इन लोगों ने भी किया शोक व्यक्त –

महंत की मृत्यु पर छोटेलाल यादव बसतपुर, नाथेश्वर प्रसाद यादव, खुशीलाल भगत, सेवानिवृत्त एसडीओ कुशेश्वर प्रसाद यादव, खम्हौती मुखिया ललन यादव, मिथिलेश विजय,अकलू दास, पूर्व समिति मुकेश यादव, पिंटू शर्मा सहित कई अन्य ने शोक व्यक्त किया।