कोशी समाज सेवा संगठन के अध्यक्ष मीर रिजवान अपने समर्थकों के साथ ली सदस्यता

सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती।

मंगलवार को हाई स्कुल मैदान पर तेजस्वी यादव की सभा में कोशी समाज सेवा संगठन के अध्यक्ष सहरसा वस्ती निवासी मीर रिजवान अपने संगठन पदाधिकारीयों व सैकड़ों साथियों के साथ तेजस्वी यादव के समक्ष राजद में शामिल हो गये।

पूर्व उपमुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपझ तेजस्वी प्रसाद यादव के द्वारा माला पहनाकर मीर रिजवान का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया और कहा कि ऐसे युवाओं के पार्टी में आने से पार्टी में मजबूती आयेगी।

वही इस मौके पर मीर रिजवान ने कहा कि हमलोग राजद के विचारधारा से प्रभावित होकर एक साथ सदस्ता ग्रहण की है।उन्होंने कहा कि मै पार्टी के तमाम नियम का पालन करते हुए अपने देश और संविधान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर होकर गरीब एंव न्याय सम्मान हेतु अपनी लड़ाई पार्टी के साथ मिल कर लड़ी जाएगी।

मीर रिजवान के नेतृत्व मे मुख्य रूप से राजद मे शामिल हुये लोगों में जावेद अनवर,मासूम जिया रहमानी,मनोज कुमार पाठक,मो आरिफ,बिमल कुमार मिश्र,सरीफ रहमान,प्रीतम कुमार भगत,मो एनामुल,असद मदनी,गोलू ठाकुर,रुकी राउत,मीर मजीद,मो इमरान,दीपक यादव,मोनू दास,ओम कुमार,सौरभ राज आदि शामिल है।