यह रैली नही रैला थी आमजनों को दिल से अभार : राजद

सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

प्रखंड के +2 उच्च विद्यालय में गत में 20 फरवरी को हुये पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की आमसभा में जुटी लोगो की भीड़ ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
सभा में विभिन्न क्षेत्रों से उमड़ा जनसैलाब को लेकर राजद नेताओं ने जनता के प्रति तहेदिल से आभार व्यक्त किया है।

इस संबंध में राजद नेता जिलाउपाध्यक्ष विनोद यादव,सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड अध्यक्ष हैलाल अशरफ,सलखुआ रतिलाल यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि संविधान बचाओ न्याय यात्रा के सफल बनाने के लिये अभियान समिति के साथ जनता का तहेदिल से आभार व्यक्त करता हूं साथ ही राजद नेता पूर्व मंत्री अशोक सिंह,राजद नेत्री खगड़िया लोकसभा पूर्व प्रत्याशी कृष्णा कुमारी यादव,पूर्व मंत्री अब्दुल गफूर, सहरसा विधायक अरूण यादव बधाई के पात्र हैं। वही अतिथि सत्कार के लिये पूर्व महासचिव रंजीत यादव,महासचिव नईम उद्दान,बिजेन्द्र यादव,नागेश्वर यादव,मीनू सिंह,कौशल यादव,पवन यादव व सुमन सिंह आदि बधाई के पात्र है।

वही युवा राजद अध्यक्ष बिपिन कुमार, विजय कुमार, सलखुआ रणवीर यादव, सलखुआ मुखिया मिथिलेश विजय सहित कई युवा ने जनता को बधाई दिया है। इन नेताओं ने कहा है कि सिमरी बख़्तियारपुर की रैली में कोसी के लोगो ने दमदार उपस्थिति दिखाया।यह रैली नही बल्कि रैला थी। कोशी के इतिहास में इस रैली को हमेशा याद किया जायेगा।