The post स्वास्थ्य प्रबंधक को मिला उत्कृष्ट कार्य के लिए बेस्ट मैनेजर का अवार्ड appeared first on Brajesh Ki Baat.
]]>सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर के बहुमंजिला भवन में संचालित पीएचसी सिमरी बख्तियारपुर के स्वास्थ्य प्रबंधक महबूब आलम को बेस्ट मैनेजर का अवार्ड मिला है।सहरसा रेड क्रॉस भवन में कोशी क्षेत्रीय प्रबंधन ईकाई के द्वारा आयोजित कोशी कमिश्नरी अवार्ड समारोह के दौरान इस अवार्ड से नवाजा गया है।
यह अवार्ड सहरसा स्वास्थ्य प्रक्षेत्र में वर्ष 2023 में उत्कृष्ट कार्य हेतु अवार्ड के साथ प्रशस्ति पत्र दिया गया है। महबूब आलम को बेस्ट मैनेजर का अवार्ड मिलने पर कर्मियों में खुशी व्याप्त हैं। कई लोगों ने महबूब आलम को पुरस्कार मिलने पर बधाई दी है। मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक ने कहा कि यह सम्मान मेरे लिए बेशकीमती है आगे भी इससे प्रेरणा लेते हुए ओर अच्छे कार्य किए जाएंगे।
पुरस्कार मिलने पर सिमरी अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक हरेन्द्र आर्या, डॉ आशीष कुमार, डॉ नरेन्द्र सिंह, बीसीएम कमरजहां, मुख्तार आलम, सफदर आलम, अश्विनी कुमार, दिनेश कुमार, रणबीर साधु, बरजित भूषण, मिथलेश कुमार, शंभू कुमार सहित अन्य ने बधाई देते हुए खुशी व्यक्त किया है।
चलते चलते ये भी पढ़ें : मटेश्वर महोत्सव 2024 को मिला 20 लाख का फंड, होली बाद हो सकता हैं महोत्सव
The post स्वास्थ्य प्रबंधक को मिला उत्कृष्ट कार्य के लिए बेस्ट मैनेजर का अवार्ड appeared first on Brajesh Ki Baat.
]]>The post मटेश्वर महोत्सव 2024 को मिला 20 लाख का फंड, होली बाद हो सकता हैं महोत्सव appeared first on Brajesh Ki Baat.
]]>ससमय राशि नहीं मिलने से महाशिवरात्रि के मौके पर नहीं आयोजित हो सका था महोत्सव
सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) सिमरी बख्तियारपुर का प्रसिद्ध बाबा मटेश्वर धाम कांठो बलवाहाट में इस बार विलंब से ही सही बिहार सरकार ने मटेश्वर महोत्सव की स्वीकृति देते हुए राशि निर्गत करने की अनुमति जिला प्रशासन को दे दी है। उम्मीद की जा रही है कि होली के बाद मटेश्वर महोत्सव 2024 का आगाज संभव हो सकता है।
बताते चलें कि प्रत्येक वर्ष तीन दिवसीय वृहत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होता चला आया रहा है। लेकिन इस बार कला संस्कृति एवं युवा विभाग के द्वारा बाबा मटेश्वर महोत्सव को मिलने वाली सरकारी राशि की हरी झंडी महाशिवरात्रि के अवसर नहीं दी थीं। जिसको लेकर न्यास समिति सहित इलाके के लोगों में व्यापक आक्रोश एवं मायूसी देखा जा रहा था। कई लोग न्यास समिति पर भी उंगली उठानी शुरू कर दिया था।
अब जब महोत्सव की स्वीकृति व राशि निर्गत करने का निर्देश मिल गया है तो इलाके के लोगों में व्यापक खुशी देखी जा रही है लोगों ने सूवे के मुख्यमंत्री, विभाग के मंत्री सहित न्यास समिति के अध्यक्ष का शुक्रिया अदा भी किया है। सरकारी द्वारा निर्गत पत्र का प्रति लगा लोग सोशल मीडिया पर धन्यवाद देते खुशी व्यक्त कर रहे हैं।
मटेश्वर महोत्सव का दर्जा : वित्तीय वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 में कला संस्कृति एवं युवा विभाग के द्वारा पूर्व में मटेश्वर महोत्सव की स्वीकृति मिली थी। इस बार बिहार सरकार कला संस्कृति एवं युवा विभाग के ज्ञापांक 2/वि 60-118/2019- 740 दिनांक 15/3/2024 के माध्यम से इसे स्वीकृति मिली है। एवं 20 लाख रुपए महोत्सव के लिए राशि स्वीकृत की गई है। इससे पूर्व दो महोत्सव हुए हैं। जिसमें 15 लाख रुपए तक की राशि स्वीकृत की गई थी।
मायूसी : महाशिवरात्रि के अवसर पर पूर्व में तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज होता था। दो वर्ष से महाशिवरात्रि के अवसर पर राजकीय मटेश्वर महोत्सव भी होता आया था। इस बार भी होगा। न्यास समिति एवं प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक भी मटेश्वर धाम परिसर में महोत्सव की तैयारी को लेकर हो चुकी थी। लेकिन स्वीकृति एवं आवंटन नहीं आने के कारण महोत्सव नहीं हो सका था। जिसके कारण इलाके के लोगों में मायूसी एवं आक्रोश देखा जा रहा था।
क्या कहते हैं, न्यास समिति : मटेश्वर धाम मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक डॉ अरुण कुमार ने कहा कि अथक प्रयास के बाद बिहार सरकार ने मटेश्वर महोत्सव की स्वीकृति दी है। कई बार बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री सहित विभागीय अधिकारियों से मिलकर अपनी मांगों को रखा गया था।
उन्होंने तहेदिल से सूबे के मुख्यमंत्री मंत्री एवं कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने मटेश्वर महोत्सव की स्वीकृति देकर कोसी क्षेत्र के इस पिछड़े इलाके के सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का काम किया है। इस बार सरकार ने 5 लाख रुपए अधिक दिये है। उन्होंने कहा कि अब जब राशि निर्गत करने की अनुमति मिल गई है तो जल्द बैठक आयोजित कर आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया जाएगा।
खुशी : न्यास समिति के उपाध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, सचिव जगधर यादव, मुन्ना भगत, विनोद सिंह, जयशंकर सिंह, धर्मवीर सिंह, रामोतार यादव, पिंकू यादव, शैलेन्द्र सिंह, महेश ठाकुर, कृष्ण कन्हैया, दीपक सिंह, सौरभ कुमार, परितोष कुमार, ब्रह्मदेव तांती, अरविंद यादव आदि ने न्यास समिति अध्यक्ष सहित मुख्यमंत्री, कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री सहित न्यास समिति के अध्यक्ष का शुक्रिया अदा किया है।
क्या कहते हैं, अधिकारी : सिमरी बख्तियारपुर एसडीओ सह धार्मिक न्याय समिति की स्थाई पदेन अध्यक्ष अनीषा सिंह ने बताई कि बाबा मटेश्वर धाम महोत्सव आयोजन का अभी तक कोई प्रशासनिक सूचना नहीं मिली है। पत्र प्राप्ति उपरांत ही वरीय अधिकारीयों से मिले निर्देश उपरांत कुछ कहा जा सकता है।
आचार संहिता कही बन ना जाए गले की हड्डी : सूत्रों के अनुसार कला संस्कृति एवं युवा विभाग ने मटेश्वर महोत्सव की स्वीकृति तो दें दी है। लेकिन अगर जिला प्रशासन सजग नहीं रहीं तो महोत्सव पर ग्रहण लग सकता है। सर्वप्रथम सांस्कृतिक कैलेंडर की घोषणा के तहत मटेश्वर महोत्सव की तारीख का ऐलान होना है। वहीं तकनीकी तौर पर लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लगा हुआ है।
माना जा रहा है कि चुनाव आयोग से भी परमिशन के बाद ही आयोजन संभव होगा। तत्पश्चात महोत्सव तैयारी एवं चुनिंदा कलाकार चयन के बाद ससमय राशि निकासी भी महत्वपूर्ण है। अगर जिला प्रशासन त्वरित व्यवस्था नहीं कर पातीं है तो महोत्सव पर ग्रहण लग सकता है। अभी वर्तमान में न्यास समिति को प्रशासनिक अधिकारियों के आदेश का इंतजार है। अब देखने वाली बात होगी कि जिला व अनुमंडल प्रशासन क्या कदम उठाती है।
The post मटेश्वर महोत्सव 2024 को मिला 20 लाख का फंड, होली बाद हो सकता हैं महोत्सव appeared first on Brajesh Ki Baat.
]]>The post सहरसा पुलिस ने साइबर ठगी का किया खुलासा, तीन युवक गिरफ्तार appeared first on Brajesh Ki Baat.
]]>पकड़ाये युवक के मोबाइल से एक दिन में तीन लाख रुपया का ट्रॉजेक्शन दिखा
सहरसा से अनिल वर्मा की रिपोर्ट : जिले में भी अब जामताड़ा के तर्ज पर साइबर ठग सक्रिय हो गया है। ये साइबर ठग साइबर फ्रॉड में जामताड़ा को पीछे छोड़ सकता है। ऐसे ही तीन युवाओं को सहरसा पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है।
पकड़ाये तीनों अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से चार मोबाइल, दो एटीएम कार्ड, तीन पासबुक, 5 सिम, एक वाई-फाई राउटर व तीन चार चक्का वाहन बरामद किया है। जिन युवकों की गिरफ्तारी हुई है उनमें बसनही थाना क्षेत्र के जमुनियां निवासी कुंवर मेहता का पुत्र रविराज कुमार उर्फ दिलखुश मेहता, इसी गांव के उपेंद्र महतो के पुत्र मानिकलचंद कुमार व अमर मेहता के पुत्र पंकज कुमार शामिल हैं।
ये भी पढ़ें : साइबर फ्रॉड ने खाते से उड़ाए एक लाख, पुलिस से शिकायत
रविवार को सदर थाना में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार शनिवार की संध्या सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। उसी क्रम में कुछ युवक मौरा चौक की तरफ से तीन चार चक्का वाहन से काशनगर की ओर जाने की सूचना पुलिस को मिली।
सूचना के दौरान यह भी जानकारी मिली कि यह सभी संदिग्ध है, जो सभी साइबर अपराधी मालूम हो रहा है। उक्त सूचना के सत्यापन के लिए कोपा चौक के पास वाहन चेकिंग लगाया गया। मौरा चौक की तरफ से आ रहे तीन चार चक्का वाहन जिसे रुकने के लिए इशारा करने पर यह लोग भागने का प्रयास करने लगे।
जिसे कड़ी मशक्कत से पुलिस के सहयोग से रोका गया व उक्त पकड़े गये तीनों व्यक्ति की तलाशी लेने पर उनके पास से उक्त सभी सामान बरामद किया गया। साइबर ठगी के मामले में पुलिस के लिए यह बड़ी सफलता मानी जा रही है।
चलते चलते देखें क्या बोले साइबर डीएसपी प्रेस वार्ता में…!
The post सहरसा पुलिस ने साइबर ठगी का किया खुलासा, तीन युवक गिरफ्तार appeared first on Brajesh Ki Baat.
]]>The post खगड़िया में एसयूवी व ट्रैक्टर की भीषण टक्कर में आठ की मौत appeared first on Brajesh Ki Baat.
]]>अपडेट – खगड़िया से सुधीर शर्मा : जिले से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग जख्मी बताएं जा रहें हैं। मरनेवालों में तीन बच्चे शामिल हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक व्यक्ति की मौत इलाज के लिए अस्पताल ले जानें के बाद हो गई है।
यह दुर्घटना चौथम के मोहनपुर धमारा से शादी कर लौट रहे बारितियों के साथ हुई है। बताया जाता है कि परबत्ता प्रखंड के बेसा गांव निवासी इंद्रदेव ठाकुर के पुत्र की शादी से बारात लौट रही थी। इसी दौरान एनएच पर ट्रेक्टर व एसयूवी में टक्कर से गई है। एसयूवी गाड़ी एनएच किनारे गड्ढे में कई पलटी मारकर गिर गई।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार परबत्ता के बिठला गांव से बारात चौथम के मोहनपुर धमारा से शादी कर लौटने के दौरान यह दुर्घटना हुई है। बताया जाता है कि सीमेंट से लदे ट्रेक्टर से हुई एसयूवी की सीधी टक्कर हो गयी। एक्सयूवी गाड़ी पर सवार 7 बारात की मौत मौके पर ही हो गयी। जबकि एक अन्य की मौत अस्पताल इलाज के लिए ले जानें के दौरान हो गई है।
घटना सोमवार सुबह साढ़े छह बजे की बताई जा रही है। घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि अभी पहली प्राथमिकता हादसे में घायल चार लोगों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाना है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
चलते चलते ये भी देखें :
The post खगड़िया में एसयूवी व ट्रैक्टर की भीषण टक्कर में आठ की मौत appeared first on Brajesh Ki Baat.
]]>The post दो नाबालिग लड़की को तीन लड़कों द्वारा गायब करने का लगा आरोप, केस दर्ज appeared first on Brajesh Ki Baat.
]]>सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने सहेली के साथ घास लानें गई दो नाबालिग लड़की को तीन लड़कों द्वारा बहला-फुसलाकर कर गायब कर देने का आरोप पीड़ित के परिजनों ने लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दिया है।
दर्ज केस के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव की एक नाबालिग लड़की अपने सहेली के साथ घास लाने खेत गई हुई थी। इस दौरान भटौनी गांव के रवैन शर्मा के पुत्र रौशन कुमार अपने दो सहयोगी सुजीत कुमार व हेमन्त कुमार के सहयोग से दोनों लड़कियों को बहला फुसलाकर कर गायब कर दिया। आवेदन में लड़कियों के साथ एक-एक लाख रुपए का जेवर व 40 हजार नगदी होने की बात कही जा रही है।
इस संबंध में बख्तियारपुर थाना में दिए गए आवेदन के आलोक में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस लड़कियों को बरामद करने की दिशा में कार्रवाई कर रही है।
हालांकि सुत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीक हो रहा है। चुंकि भटौनी निवासी रवैन शर्मा ने अपने पुत्र रौशन कुमार के घर से गायब होने की एक अलग केस आवेदन देकर बख्तियारपुर थाना में दर्ज कराया है जिसमें उसने अपने पुत्र के घर से गायब होने की बात कह पुत्र बरामदी की गुहार लगाया है। अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस छानबीन में मामले का क्या खुलासा होता है।
ये भी देखें :
The post दो नाबालिग लड़की को तीन लड़कों द्वारा गायब करने का लगा आरोप, केस दर्ज appeared first on Brajesh Ki Baat.
]]>The post बख्तियारपुर पुलिस ने विभिन्न मामलों के सात आरोपी को किया गिरफ्तार appeared first on Brajesh Ki Baat.
]]>सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) बख्तियारपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पुलिस पर हमला करने वाले, जमीन विवाद में रंगदारी व मारपीट मामले के सात आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय हिरासत में भेज दिया है।
थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि शुक्रवार को नगर परिषद क्षेत्र के लिए बरियारपुर वार्ड नंबर 1 में श्याम शर्मा व उसके परिजनों से मारपीट व गाली गलौज की हुई घटना में गांव के ही आरोपी सोशिल यादव, बंशराज यादव, प्रदीप यादव व सुनील यादव को गिरफ्तार किया गया।
वहीं बख्तियारपुर थाना कांड संख्या 683/23 जमीन विवाद में मारपीट, रंगदारी मांगने के मामले में सैनी टोला निवासी संजय यादव को गिरफ्तार किया गया है। वहीं थाना कांड 483/23 पुलिस पर हमला कर जख्मी मामले का आरोपी मो. कैसर व मो हुसैन को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार टीम में पुअनि नरेंद्र सिंह, सुशील सिंह, एएसआई आसिफ अनवर खा सहित पुलिस बल शामिल रहे।
चलते चलते ये भी पढ़ें : कलयुगी पुत्र ने वृद्ध मां-बाप व भावो को मारपीट कर किया जख्मी, अस्पताल में भर्ती
The post बख्तियारपुर पुलिस ने विभिन्न मामलों के सात आरोपी को किया गिरफ्तार appeared first on Brajesh Ki Baat.
]]>The post नगर परिषद के सिमरी में दो दिवसीय संतमत सत्संग आयोजित appeared first on Brajesh Ki Baat.
]]>सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत सिमरी द्वारिका में दो दिवसीय संतमत सत्संग का आयोजन किया गया जिसमें हजारों सत्संग प्रेमियों ने सिरकत कर मुख्य प्रवचन कर्ता हरिद्वार से पधारे व्यासानंद जी महाराज का प्रवचन सुनें। गुरूवार को शुरू हुआ शुक्रवार शाम सम्पन्न हो गया।
दो दिनों तक चले इस कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं जो दूर दराज से पहुंचे व्यासानंद जी महाराज के प्रवचन से भक्तिभाव मय हो गया। व्यासानंद जी महाराज ने प्रवचन करते हुए कहा कि मानव जीवन में सत्संग की बड़ी आवश्यकता है। हमारे जीवन में सत्संग को अपनाए बिना सुख, शांति की कल्पना नहीं की जा सकती। सत्संग की महिमा की व्याख्या करते हुए कहा कि महर्षि मेंही सत्संग को अपना श्वांस कहते थे।
बड़े भाग्य से मनुष्य का शरीर मिलता है और मनुष्य के शरीर में पूर्व जन्म के पुण्य के अनुसार ही सत्संग की प्राप्ति होती है। सत्संग के माध्यम से हम मोक्ष को पाने का रास्ता पाते हैं। उन्होंने कहा कि सत्संग से इहलोक और परलोक दोनों को संवारा जा सकता है। इसके लिए हम लोगों को दुआ दें। इसके लिए पंच पापों से अपने जीवन को बचाना होगा। सत्संग, ध्यान और गुरु के प्रति समर्पण करना होगा।
The post नगर परिषद के सिमरी में दो दिवसीय संतमत सत्संग आयोजित appeared first on Brajesh Ki Baat.
]]>The post महज 20 हजार रुपए के लिए बड़े भाई ने छोटे को उतारा मौत के घाट appeared first on Brajesh Ki Baat.
]]>सहरसा से वरिष्ठ पत्रकार अनिल वर्मा की रिपोर्ट : महज 20 हजार रुपए के लिए दो भाईयों के बीच उत्पन्न विवाद में बड़ा भाई छोटा भाई का जान का दुश्मन बन गया और अपने दोस्तों के साथ मिलकर छोटे भाई को मौत के घाट उतार शव को गांव के समीप फेंक दिया। पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर इस कांड का उद्भेदन करते हुए हत्यारोपी बड़े भाई व उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया।
दरअसल, एक दिन पहले यानी गुरुवार को सहरसा जिले के बनगांव थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या एक के समीप कैवेलास ढोलन झा के घर के पास एक अज्ञात युवक का शव पुलिस को मिला था । मृतक की पहचान बनगांव के ही वार्ड नंबर 7 निवासी सतोष झा के पुत्र चिन्टू कुमार के रूप में की गई। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दिया।
ये भी पढ़ें : सहरसा पुलिस ने चर्चित तिवारी गैंग के चार लुटेरे को किया गिरफ्तार
सहरसा एसपी हिमांशु के निर्देश पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया जिसमें बनगांव थाना के अपर थानाध्यक्ष पुअनि ममता कुमारी, पुअनि अजय कुमार सिंह, पुअनि के एम झा सहित पुलिस बल शामिल रहे।
ये भी पढ़ें : प्रतिबंधित लॉटरी बेचते दो कारोबारी गिरफ्तार, छह बंडल लॉटरी जब्त
गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वैज्ञानिक व तकनिकी अनुसंधान एवं मानवीय सूचना की सहायता से 24 घंटे के अंदर घटना में शमिल मुख्य आरोपी सागर झा को गिरफ्तार किया तथा अभियुक्त सागर झा के स्वीकारोक्ति बयान के अधार पर इस घटना में शामिल एक अन्य अपराधी सोनू कुमार मिश्रा उर्फ सोनू देव को भी गिरफ्तार किया गया। इन लोगों के पास से कांड में इस्तेमाल किया गया लाठी व तार जब्त किया गया है।
ये भी पढ़ें : एसटीएफ व जिला पुलिस की कार्रवाई में 25 हजार इनामी टॉप-10 बदमाश गिरफ्तार
बतौर पुलिस 13 मार्च की रात सागर झा से उनके छोटे भाई चिन्टू कुमार ने बीस हजार रुपये की मांग की थी लेकिन सागर झा ने पैसे देने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों भाईयों के बीच काफी विवाद हुआ और सागर झा ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर अपने ही भाई को मौत के घाट उतार दिया। हत्यारोपी सागर झा एवं सोनू कुमार मिश्रा उर्फ सोनू देव का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है। सागर पर पांच व सोनू पर एक मामले चल रहा है।
चलते चलते ये भी देखें : कंपनी कर्मी से हुए लूटकांड का खुलासा, लाइनर गिरफ्तार
The post महज 20 हजार रुपए के लिए बड़े भाई ने छोटे को उतारा मौत के घाट appeared first on Brajesh Ki Baat.
]]>The post नगर क्षेत्र में करीब 3 करोड़ की लागत से विभिन्न योजनाओं का हुआ उद्घाटन व शिलान्यास appeared first on Brajesh Ki Baat.
]]>सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) नगर परिषद सिमरी बख्तियारपुर क्षेत्र के नगर विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की गुरूवार को स्थानीय आरजेडी विधायक युसूफ सलाउद्दीन, नगर सभापति प्रतिनिधि मो. हस्सान आलम, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विकास कुमार उर्फ विक्की के द्वारा 2 करोड़ 87 लाख की लागत से विभिन्न 16 योजनाओं का शिलान्यास एवं उदघाटन किया गया।
इस मौके पर विधायक युसुफ सलाउद्दीन ने कहा की नगर परिषद का विकास कार्य लगातार हो रहा है। आगे भी नगर में कई अच्छे कार्य होंगे। उन्होंने कहा कि शहर से लेकर गांव तक विकास करने का जो लक्ष्य है उसे पुरा किया जा रहा है। सिमरी बख्तियारपुर नगर क्षेत्र सुन्दर व स्वच्छ के साथ विकसित की श्रेणी में आएं इसके लिए वो हमेशा सहयोग करते रहेंगे।
वहीं नगर सभापति प्रतिनिधि मो हस्सान आलम ने कहा की नगर के सभी वार्डों में सड़क, नाली सहित अन्य प्रकार की योजनाओं का कार्य चल रहा है। हर टोले-मुहल्ले को सड़क एवं नाली से जोड़ा जा रहा है। शहर के सर्वांगीण विकास के लिए कृतसंकल्पित है। आगे कई अतिमहत्वपूर्ण योजनाएं हैं उसका भी कार्य शुरू किया जाएगा।
नगर परिषद उपसभापति सह पार्षद विकास कुमार विक्की ने कहा की बिना किसी भेदभाव के सभी वार्डों में नगर सरकार के द्वारा विकास कार्य चलाएं जा रहे हैं। इसी तरह आगे भी विकास कार्य जारी रहेगा। उन्होंने एक सवाल के जबाब में कहा कि जल्द शर्मा चौक से लेकर डाक बंगला तक अति जर्जर सड़क का कार्य शुरू किया जाएगा।
वहीं गुरुवार को उद्घाटन व शिलान्यास का सिलसिला सबसे पहले वार्ड नंबर 15 भट्टा टोला से शुरु हुआ। जहां भट्टा टोला से नहर को जोड़ने वाली सड़क का शिलान्यास शिलापट का अनावरण कर किया गया। वहीं इसके बाद मंडल जी चौक स्थित विजय भगत के घर से बटौआ जाने वाली सड़क का पीसीसी ढ़लाई कार्य का शिलान्यास किया गया।
तदोपरांत एनएच 107 रंगिनियां चौक बायपास के समीप सरकारी छठ घाट पोखर रंगिनियां, जानें वाली सड़क का उद्घाटन किया गया। उसके बाद वार्ड नंबर 13 सहित विभिन्न वार्डों में भी योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया गया।
उद्घाटन व शिलान्यास के मौके पर प्रखंड राजद अध्यक्ष, युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष सलखुआ रणवीर यादव, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मिथिलेश कुमार, वार्ड पार्षद दिनेश मालाकार, दुर्गेश कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि संजय पोद्दार, वार्ड पार्षद बेचन राम, पार्षद लल्लू सिंह, मोहम्मद तौराब, मुखिया प्रतिनिधि पिन्टू पासवान, मो जियाउल हक उर्फ पप्पू, जेई नीतीश कुमार, मो हसनेन मोहसिन, दीपक कुमार, सोहन साह, अमीन भीम कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
चलते चलते ये भी देखें : डेंगराही घाट पर पुल निर्माण कार्य शुरू, विधायक व ग्रामीणों ने जताया खुशी….!
The post नगर क्षेत्र में करीब 3 करोड़ की लागत से विभिन्न योजनाओं का हुआ उद्घाटन व शिलान्यास appeared first on Brajesh Ki Baat.
]]>The post घर से एक लाख रुपए लेकर बाजार निकला मैट्रिक का छात्र लापता, अपहरण की आशंका appeared first on Brajesh Ki Baat.
]]>सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) बख्तियारपुर पुलिस सर्किल क्षेत्र के सलखुआ थाना अंतर्गत कोरलाहा के रहने वाले एक मैट्रिक का छात्र घर से एक लाख रुपए लेकर बाजार के लिए निकला लापता हो गया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस को आवेदन देकर पुत्र के अपहरण हो जानें की आशंका जताते हुए बरामदगी की गुहार लगाई है।
हरेवा पंचायत के कोरलाहा जयराम भारती ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि उसका 16 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार जो मैट्रिक की परीक्षा दिया है, रविवार को करीब 11 बजे दिन में घर में रखा एक लाख रुपए नगदी चोरी छिपे लेकर बाजार जानें की बात कह निकल गया। जब वह देर शाम तक घर वापस नहीं आया तो काफी खोजबीन किया लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चल सका।
दिए आवेदन में पीड़ित पिता ने आशंका व्यक्त किया है कि उसके पास मोटी रकम है हो सकता है कि किसी ने उसका अपहरण तो नहीं कर लिया है। वहीं उसके पास का मोबाइल लगातार स्वीच ऑफ बता रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विशाल कुमार से पुछे जाने पर बताया कि दिए गए आवेदन के आलोक में मामले की छानबीन की जा रही है।
The post घर से एक लाख रुपए लेकर बाजार निकला मैट्रिक का छात्र लापता, अपहरण की आशंका appeared first on Brajesh Ki Baat.
]]>