शौच के लिए गई महिला के साथ घटना को दिया था अंजाम

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) बख्तियारपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के रायपुरा पंचायत के मौरकाही गांव से एक दुष्कर्म मामले का आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी युवक अमरजीत कुमार से आवश्यक पुछताछ उपरांत न्यायिक हिरासत में न्यायालय भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि दुष्कर्म मामले के आरोपी युवक अमरजीत कुमार घर आया हुआ है। कांड के अनुसंधान कर्ता डोली रानी को गिरफ्तारी के लिए निर्देशित करते हुए पुलिस बलों के साथ गिरफ्तारी के लिए भेजा गया। आरोपी युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें : शौच से लौट रही महिला को पुल के नीचे ले जाकर किया दुष्कर्म

यहां बतातें चले कि विगत दिनों एक महिला ने आरोपी युवक अमरजीत कुमार पर दुष्कर्म का आरोप लगा केस दर्ज कराई थी। महिला ने आरोप लगाया था कि जब वह शौच करने के लिए गई हुई थी तो आरोपी युवक ने उसको जबरदस्ती सड़क किनारे पुल के नीचे लेजाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे कर फरार हो गया। इस मामले में पीड़िता के लिखित आवेदन पर केस दर्ज किया गया था।

चलते चलते ये भी देखें :