सहरसा के विभिन्न 10 थाना में कार्यरत हैं महिला हेल्प डेस्क काउंटर

सहरसा/ अनिल वर्मा – गृह मंत्रालय भारत सरकार और बिहार राज्य गृह मंत्रालय के तरफ से सहरसा जिले के विभिन्न थाना में कार्यरत महिला हेल्प डेस्क काउंटर पर कार्यरत पुलिस पदाधिकारी का प्रशिक्षण रविवार को डक्वार्टर डीएसपी सहित अन्य पदाधिकारी के द्वारा दिया गया।

हेडक्वार्टर डीएसपी एजाज हाशिम मानी ने बताया सरकार के आदेश उपरांत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई थी। उक्त हेल्पडेस्क में महिला से संबंधित जो भी घटनाएं होती है। उसका आवेदन लिया जाता है। वर्तमान में जिले में 10 थानों में महिला हेल्प डेस्क स्थापित है। मुख्यतः यह एक थाने ऐसे हैं। जिनमें शहरी थाने के साथ-साथ ग्रामीण थानों को भी शामिल किया गया है।

इनका मुख्य कार्य है कि महिला से संबंधित जो घटनाएं या अपराध होती है। उनको महिला पुलिस पदाधिकारी ही देखती है। महिलाओं के मामलों को वे ही सुनती है। फिर उनसे डिस्कस करती है। अगर आवश्यक कार्रवाई करनी होती है तो उन्हीं के द्वारा की जाती है। अगर आवश्यक नहीं होती है तो आपस में बातचीत करके या एक-दूसरे को मिलाकर समाधान हो सके तो किया जाता है।

इसी के संबंध में एक स्टैंडर्ड ऑफ प्रोसीडिंग के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिले के कुल 10 प्रतिष्ठान में कुल 30 पुलिस पदाधिकारी पदस्थापित हैं। उनके अतिरिक्त सभी एसएचओ को प्रशिक्षण दिया गया है। ट्रेनर के रूप में डीएसपी की अलावे सार्जेंट माधव ठाकुर, इंस्पेक्टर राजमणि और सुधाकर कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी है। सभी मिलकर प्रशिक्षण दे रहे हैं।

जिले में कुल 10 थाना में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना हुई है। जिनमें सदर थाना, एसटी/एससी थाना, सौरबाजार थाना, बनगांव थाना, नवहट्टा थाना, महिषी थाना, बख्तियारपुर थाना, सोनवर्षाराज थाना, सलखुआ थाना एवं जलई ओपी में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है।