पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना ने फीता काट कार्यक्रम का किया उद्घाटन 

सहरसा / भार्गव भारद्वाज : दुर्गा पूजा के मौके पर सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रौता गांव में युवाओं द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसका उदघाटन पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना ने फीता काट किया गया गया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रावण मेघनाद कुभंकरण अहंकार और बुराई का प्रतीक है इसलिए लोग उसका विशाल पुतला बनाकर उसे जलते हैं। दशहरा अथवा विजयदशमी भगवान राम की विजय के रूप में मनाया जाता। दुर्गा पूजा के रूप में, दोनों ही रूपों में यह शक्ति-पूजा का पर्व है, शस्त्र पूजन की तिथि है।

ये भी पढ़ें : याद किये गए प्रखर पत्रकार अजीजुर्रहमान, पूर्व विधायक किशोर कुमार ने दी श्रद्धांजलि

हर्ष और उल्लास तथा विजय का पर्व है। भारतीय संस्कृति वीरता की पूजक है, शौर्य की उपासक है। आप युवा सत्य के रास्ते पर नहीं है तो आपको दुर्गा पूजा उत्सव मानने का कोई अधिकार नहीं है। आपको अपने से बरे का इज्जत और सम्मान करना परेगा, नहीं तो आपको भी आनेवाले समय में आपके बच्चे इज्जत नहीं करेंगे।

ये भी पढ़ें : सहरसा में अभिनेत्री कंगना पर पूर्व विधायक ने दर्ज कराया एफआईआर

आपको विनम्र सुशील और चरित्रवान बनना पड़ेगा तब हीं समाजसेवी बन पायेंगे। भविष्य के आप उम्मीद है।हम आप सब लोगों से अपील करते है की आप बुराई, नशा, व्यभिचार के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाएं। उन्होंने गांव में सद्भाव भाईचारा और विकाश के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

चलते चलते ये भी पढ़ें : हरियाणा में बने 4 कफ सिरप को WHO ने क्यों बताया जानलेवा? भारत समेत कई देशों में बिकती है ये दवा