दोनों ही सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के महम्मदपुर व सरोजा पंचायत की है मुखिया

सहरसा/भार्गव भारद्वाज : रविवार को सहरसा शहर स्थित देव रिसोर्ट में मुखिया संघ चुनाव को लेकर जिले के मुखिया की बैठक हुई। काशनगर पंचायत के मुखिया प्रवेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक का संचालन विशनपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सरोज कुमार यादव ने संचालन किया।

सर्वसम्मति से सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड अंतर्गत महम्मदपुर पंचायत के मुखिया विनय कुमार यादव जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष चुने गये। वहीं बैठक में इसी प्रखंड के सरोजा पंचायत के मुखिया चित्रा सिंह भी निर्विरोध मुखिया संघ जिला सचिव चुनी गई।

ये भी पढ़ें : सीओ पिटाई प्रकरण : मुखिया को हिरासत में लेने को लेकर मुखिया संघ ने जताया विरोध

बैठक में जिला मुखिया संघ की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से बारा पंचायत के मुखिया प्रेमशंकर यादव प्रमोद, बलहापट्टी मुखिया ललन कुमार यादव, बरगांव मुखिया अनामिका खां, भेलाही मुखिया हिदातुल्ला खां, महारस मुखिया सुमन देवी व सिरादेयपट्टी मुखिया रामचंद्र साह जिला उपाध्यक्ष चुने गए।

वहीं बरहशेर मुखिया प्रदीप कुमार ठाकुर कोषाध्यक्ष, विशनपुर मुखिया प्रतिनिधि सरोज कुमार यादव मीडिया प्रभारी बने। मुखिया संघ के संरक्षक मंडल सदस्य के रूप में सत्तौर मुखिया तेजनारायण यादव, रसलपुर मुखिया अशोक कुमार यादव, मुरली बसंतपुर मुखिया मंजू देवी, औकाही के अरूण यादव, चानन की कविता देवी और कांप पश्चिमी के अमरेंद्र यादव का चुनाव किया गया।

ये भी पढ़ें : मोहनपुर पंचायत के मुखिया, उपमुखिया पर जानलेवा हमला, वार्ड सदस्य जख्मी

मौके पर संघ के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष विनय कुमार यादव ने कहा कि जिस विश्वास से हमें यह जिम्मेवारी दिया है गया है उस पर खड़ा उतरने का भरसक प्रयास करूंगा। मुखिया के हक-अधिकार और सुरक्षा के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जाएगा। यहां बतातें चले कि विनय यादव युवा मुखिया हैं युवाओं में काफी लोकप्रिय भी है।

ये भी पढ़ें : मुखिया हत्याकांड : 25 लाख मुआवजा के साथ परिजनों को मिले सरकारी नौकरी

वही मुखिया संघ के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष व सचिव को सांसद दिनेश चंद्र यादव, कला संस्कृति मंत्री डा. आलोक रंजन, विधायक रत्नेश सादा, पूर्व विधायक डॉ अरुण कुमार यादव, सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह, जदयू नेता अमर यादव, अक्षय झा, पिटू सरकार, जीशु सिंह, मुखिया अर्चना आनंद, संजीव जायसवाल, मुखिया भोलेंद्र राय, शगुफ्ता प्रवीण, नसीर आलम, रामविलास शर्मा, कुंवर रंजीत सिंह, शबुजिया देवी, कनीज फातमा, रंजीत राय, मुकेश शर्मा, सरोज यादव, अशोक यादव, बौआ खां सहित अन्य ने बधाई दिया है।

चलते चलते ये भी पढ़ें : क्या IP Address से ढूंढी जा सकती है किसी शख्स की लोकेशन? जानिए इसका पूरा तरीकाhttps://www.aajtak.in/technology/tech-tips-and-tricks-/story/how-to-track-location-of-ip-address-find-ip-address-location-ttec-1509157-2022-07-30?utm_source=atweb_story_share