एक को लगी गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती, जर्जर शेड में मोहरील सहित अन्य लोग करते हैं काम

सहरसा / भार्गव भारद्वाज : सहरसा जिला अवर निबंधक सह विशेष विवाह कार्यालय परिसर में बना मोहरील शेड के छत में लगे सीमेंट का एक बड़ा टुकड़ा शुक्रवार की देर शाम नीचे बैठे लोगों के ऊपर गिरा। जिसके नीचे बैठे 5-7 लोग घायल हो गए। जिनमें एक को गंभीर चोट लगी। हालांकि सदर अस्पताल में इलाज के बाद उनकी हालत में भी सुधार हुआ। वे भी खतरे से बाहर हो गए।

वहीं मोहरील शेड के गिरे सीमेंट के टुकड़े को देख मोहरील संघ आक्रोश में दिख रहा था। जबकि जिला अवर निबंधक सह विशेष विवाह पदाधिकारी इसे अपनी संपत्ति नहीं मानकर मोहरील संघ का ही भवन बता कर पल्ला झाड़ लिया है। हालांकि उन्होंने कर्मी को भेजकर जांच करवाई। लेकिन उन्हें अपने विभाग का भवन ही नहीं बताया। जिससे मामला पेचीदा हो गया।

वहीं सभी घायल का सदर अस्पताल में इलाज हुआ। जिसके बाद सभी को छुट्टी दे दी गई और सभी घायल अपने घर की ओर निकल गए।

क्या हुआ घटना : शुक्रवार की देर शाम कचहरी चौक स्थित जिला अवर निबंधक सह विशेष विवाह पदाधिकारी के कार्यालय में जमीन रजिस्ट्री कराने सौर बाजार सहित अन्य इलाके के लोग पहुंचे। वे लोग शेड में बैठ कर अपना-अपना काम करवा रहे थे। वे लोग निबंधन कार्यालय में ही बने 7 शेड में से एक शेड के निकट में बैठ कर अपना काम करवा रहे थे।

इसी दौरान अचानक शेड के छत में लगे सीमेंट और गिट्टी का एक बड़ा टुकड़ा उन लोगों के ऊपर गिर पड़ा। जिससे वीरेंद्र यादव को जहां गंभीर चोट लगी। वहीं मो सलाउद्दीम , दिलीप कुमार , बुधन शर्मा , जय नारायण शर्मा सहित अन्य लोग घायल हुए। जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल हुआ। सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

क्या कहा दस्तावेज नवीस संघ ने : दस्तावेज नवीस संघ के सचिव रंजीत कुमार झा और अध्यक्ष कैलाश यादव, अवधेश लाभ, सुशील कुमार सुमन, वीरेंद्र कुमार, चिरंजीव झा सहित अन्य ने बताया कि अधिकारी पल्ला जा रहे हैं। अधिकारी कहते हैं कि मोहरील का शेड है। मोहरील जाने। लेकिन हम लोग जानते हैं कि समाहरणालय परिसर में काम करते हैं।

यह निबंधन कार्यालय का परिसर है। जिसमें हम लोग काम करते हैं। जो जिला पदाधिकारी के अंदर है। निबंधन पदाधिकारी के अंदर है। जहां मुद्रांक विक्रेता, दस्तावेज नवीस और अन्य लोग जो भी निबंधन के कार्य के लिए बैठते हैं। वे सभी निबंधन कार्यालय से ही संबंधित है। यहां बड़ा हादसा होने से बच गया। छज्जा का बड़ा टुकड़ा गिरा। जिससे चार-पांच लोग घायल हुए हैं।

जिनमें एक की हालत तत्कालीन काफी खराब दिख रही थी। सभी 7 शेड की स्थिति काफी जर्जर है। वे लोग के द्वारा करोड़ों की आमदनी सरकार को मिलती है। लेकिन शेड पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है। ऐसे में हम लोग जिला पदाधिकारी से निबंधन पदाधिकारी से और सरकार से मांग करते हैं कि जो भी घायल हुए हैं। उन्हें इलाज करें और समुचित मुआवजा दे। साथ ही दस्तावेज मोहरील परिसर में बने शेड को फिर से दुरुस्त कराया जाए। जिससे हम लोग भय मुक्त होकर काम कर सकें।

क्या कहते है अधिकारी : जिला अवर निबंधक सह विशेष विवाह पदाधिकारी विनय सौरभ ने बताया कि दस्तावेज नवीस संघ के सहयोग से शेड बना हुआ है। जिसमें छज्जा गिरने की घटना हुई है। जानकारी मिली थी। कर्मी को भेजा गया था। सारी जानकारी ली गई है। कुछ लोग घायल हैं। जिन्हें सदर अस्पताल भेजा गया।

शेड कार्यालय के स्तर से नहीं बनाया जाता है। कार्यालय सिर्फ भूमि उपलब्ध करवाता है। शेड दस्तावेज नवीस संघ के द्वारा निर्मित होता है। इसलिए उसकी देखरेख करना दस्तावेज नवीस संघ का है। हमारा प्रतीक्षालय बना हुआ है। दो-दो प्रतीक्षालय बना है। उसमें आकर लोगों को बैठना चाहिए।