दोस्तों के संग नहाने गया था पानी भरे चौड़ में, इसी दौरान हुई घटना

सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती : बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिटानाबाद उत्तरी के कुमेदान टोला के वार्ड संख्या 3 स्थित एक चौड़ में 13 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृत किशोर की पहचान कुमेदान टोला निवासी विनोद यादव के पुत्र 13 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के रूप में की गई।

सांकेतिक तस्वीर

इस संबंध में मृतक किशोर के पिता विनोद यादव ने बताया कि उसका 13 वर्षीय पुत्र अपने कुछ दोस्तों के संग कुमेदान टोला से सटे एक चौड़ में स्नान करने गया था। इसी दौरान गहरे पानी मे चले जाने से वह डूबने लगा तो उसके साथ स्नान कर रहे दोस्तो ने उसे बचाने के लिए शोर किया। इस दौरान आसपास के लोग उसे बचाने के लिए दौड़े और डूबते किशोर को बाहर निकाला।

ये भी पढ़ें : घाट पर नहाने के दौरान डुबने से 11 वर्षीय बच्ची की मौत

जिसके बाद इलाज हेतु सहरसा ले जाया जा रहा था। तभी रास्ते मे उसकी मौत हो गई। वही पँचायत के मुखिया मो मशीर आलम ने इस घटना की जानकारी सिमरी बख्तियारपुर के निवर्तमान प्रभारी अंचलाधिकारी रणजीत कुमार को देते हुए मृतक के परिजन को उचित मुआवजा देने की मांग की।

ये भी पढ़ें : सिमरी बख्तियारपुर : खेलने के दौरान पानी में डुबने से 16 वर्षीय बच्ची की मौत

वही मुखिया ने पंचायत स्तर से मृतक के परिजन को तीन हजार रुपये कबीर अंत्येष्ठी योजना के तहत दिये। इस संबंध में बख्तियारपुर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि सूचना अभी अप्राप्त है। जानकारी होने पर उचित कार्यवाई की जायेगी।

चलते चलते ये भी पढ़ें : बिहार: पति को छोड़ प्रेमी संग फरार नर्स 15 दिन बाद बरामद, किराए के मकान में रहने के दौरान हुआ था इश्क