अज्ञात बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

सहरसा/भार्गव भारद्वाज : सहरसा जिले के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के अमृता गांव में शनिवार देर रात अज्ञात बदमाशों द्वारा दरवाजे पर सो रहे एक 75 वर्षीय वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। हालांकि वृद्ध की हत्या के कारणो का स्पष्ट खुलासा नही किया जा सका।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी अनुसार बरैठ पंचायत के अमृता गांव निवासी पीताम्बर ठाकुर (75 वर्षीय) शनिवार की रात दरवाजे पर सो रहा था। इस दौरान देर रात अज्ञात बदमाशों ने पीताम्बर ठाकुर के सिर में गोली मार मौके से फरार हो गया। गोली लगने से वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गयी। गोली आवाज सुन परिजनो के दरवाजे पर पहुँचने पर वृद्ध को मृत अवस्था में पाया।

ये भी पढ़ें : खगड़िया में बेखौफ बदमाशों ने दो युवक की गोलीमार कर दी हत्या

जिसके बाद मामले की सूचना सोनवर्षाराज थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुँची पुलिस द्वारा शव को जब्त कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया गया। वृद्ध की गोली मारकर हत्या करने की जानकारी मिलते ही देर रात से ही ग्रामीणो की भीड़ मृतक के दरवाजे पर जुटने लगी। पीताम्बर की मौत से परिजनो में कोहराम मच गया।

ये भी पढ़ें : झारखंड के जमशेदपुर में सहरसा की बेटी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

इस बाबत थानाध्यक्ष सुनील कुमार भगत ने बताया कि पुत्र के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस इस हत्याकांड का क्या खुलासा करती है। हत्या बाद गांव में घटना को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

चलते चलते ये भी पढ़ें : Supaul News: कस्तूरबा बालिका विद्यालय में कोरोना विस्फोट, एक साथ 16 बच्चियां संक्रमित, RTPCR के लिए भेजा गया सैंपल