पंचायती राज प्रकोष्ठ का एक दिवसीय सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष ने की मनोनयन की घोषणा

सहरसा/भार्गव भारद्वाज : सहरसा जिला परिषद के उपाध्यक्ष धीरेन्द्र यादव को राष्ट्रीय जनता दल ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए पंचायती राज प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। गुरुवार को पंचायती राज प्रकोष्ठ का आयोजन दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद विद्यार्थी ने इस बात की घोषणा की। प्रदेश स्तर की कमान मिलने पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।

जिप उपाध्यक्ष धीरेन्द्र यादव को नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी के प्रदेश महासचिव धनिक लाल मुखिया ने कहा कि इनके मनोनयन से ना केवल पार्टी मजबूत होगी बल्कि कोशी में राजद का जनाधार भी बढ़ेगा । पंचायती राज के तहत लगातार जिला पार्षद चुनाव में जीत दर्ज करने वाले धीरेंद्र समाज के पिछड़ों, दलितों, वंचितों, शोषितो के आवाज को बुलंद करते रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, शरद यादव, प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, पंचायती राज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष को इस निर्णय के लिए पार्टी के प्रदेश महासचिव धनिक लाल मुखिया साधुवाद दिया है।

ये भी पढ़ें : महिला पर्यवेक्षिका चयन मेधा सूची में आरक्षण रोस्टर की हुई अनदेखी : जिला परिषद उपाध्यक्ष

वहीं सहरसा जिलाध्यक्ष ताहिर हुसैन ने कहा की धीरेन्द्र यादव एक कुशल संगठनकर्ता है। इनको पदाधिकारी बनाने से पंचायती राज प्रकोष्ठ और पार्टी मजबूत होगा।

पूर्व विधायक अरुण कुमार यादव, प्रदेश महासचिव उपेंद्र यादव, सुरेश यादव, जिला महासचिव कैलाश कुमार पंजियार, अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष भीम कुमार भारती, जिला सचिव जावेद अनवर चांद, शंकर शशि, अरविंद यादव, लल्लन यादव, खुशी लाल यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मोहम्मद सलाउद्दीन, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कन्हैया कुमार बाल्मीकि, धीरज सम्राट, पार्षद दीपक कुमार, सुरेंद्र यादव, मुन्ना कुमार, आशुतोष कुमार, रंजीत यादव, नीरज कुमार, आलोक कुमार, अमरदीप यादव व विकास यादव सहित अन्य नेताओं ने मनोनयन पर बधाई दी है।

चलते चलते ये भी पढ़ें : Exclusive: ISRO चीफ बोले- इंसान हमेशा धरती पर नहीं रहेगा, विलुप्त हो जाएगा… इसलिए Gaganyaan जरूरी