नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष को कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित अन्य नेताओं ने दी बधाई
भार्गव भारद्वाज : राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के महिला प्रदेश अध्यक्ष के पद पर जिले के स्थानीय रेलवे कॉलोनी निवासी रेखा झा को मनोनित किया गया है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विद्यानंद मिश्र, मधेपुरा जिला महिला नेत्री अधिवक्ता अनिता आचार्य ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी। जिले की महिला को प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व मिलने से खुशी है।

वही बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर नव मनोनीत अध्यक्ष रेखा झा ने सभी लोगों शुक्रिया अदा करते हुए कही है कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है उस पर शत प्रतिशत खड़ा उतरने का काम किया जाएगा। संगठन की मजबूती के लिए काम करेंगे। आज देश के जो हालात हैं उस पर सोचने की जरूरत है। आज मजदूरों की दशा और दिशा पर सोचने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें : सहरसा : आवश्यक वस्तु अधिनियम (संसोधन) बिल के विरोध में कांग्रेसियों ने फुंका पीएम का पुतला
नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष को इंटक जिलाध्यक्ष सत्यनारायण चौपाल, महिला इंटक जिलाध्यक्ष आशा देवी, कांग्रेस नेता दुर्गा कांत झा पिंटू, मो. ग्यासुद्दीन, अनिल कुमार, पप्पू झा, कुमोद कुमार सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।
चलते चलते ये भी पढ़ें : सहरसा की रेखा झा इंटक महिला प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनीत