घटना से आक्रोशित परिजनों ने करीब सात घंटे तक एनएच  107 किया जाम

खगड़िया से मनोज कुमार पटेल की रिपोर्ट : जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के पिरनगरा गांव में भूमि विवाद को लेकर एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आक्रोशित परिजनों ने एनएच 107 को जाम कर हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इस दौरान करीब सात घंटे तक एनएच जाम रहा। हालांकि एसडीपीओ के समझाने के बाद जाम समाप्त हुआ।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बेलदौर थाना क्षेत्र के पिरनगरा गॉव निवासी कैलाश यादव की 55 वर्षीय पत्नी अनारकली देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक के परिजन रमेश यादव ने बताया कि पड़ोसी से भूमि विवाद चल रहा था। शुक्रवार की सुबह ही पड़ोसी से मारपीट हुई। जिसके बाद पड़ोसी ने छत पर चढ़कर फायरिंग शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें : हत्याकांड के नामजद आरोपी जेल से बेल पर आने के बाद देते हैं जान से मारने की धमकी

जिसका विरोध करने पर गोली मार दी और महिला को दो गोली लग गई। महिला जख्मी होकर घटनास्थल पर गिर गई। परिजनों व स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी महिला को बेलदौर पीएचसी ले जाने के दौरान रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने एनएच 107 को जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सड़क को जाम किया। घटना स्थल पर बेलदौर पुलिस पहुँच कर आक्रोशित लोगो को समझाने में जुट गई।

थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना स्थल पर पहुँच कर आक्रोशित परिजनों को समझाने की कोशिश की जा रही है। अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है। मृतका के परिजन द्वारा आवेदन प्राप्त नही हुआ। आवेदन के आधार पर दोषी लोगों के विरुद्ध कारवाई की जायेगी। वही मामले की जानकारी मिलने पर एसडीपीओ पहुंच परिजनों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया।

चलते चलते ये भी पढ़ें : ‘अग्निपथ’ के लिए तैयार नहीं 7 राज्यों के युवा:बिहार, MP, राजस्थान समेत इन्हीं राज्यों से आते हैं सेना के 50% जवान, जानिए आक्रोश के 5 पॉइंट्स