रंगोली के विभिन्न रंगों में हमारी जीवंत संस्कृति का बोध होता है : ईओ

सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर सोमवार को सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने शामिल हो कर नप सभागार में एक से बढ़कर एक रंगोली बना अपनी कला प्रदर्शन किया।

इस मौके पर आयोजन को संबोधित करते हुए नगर कार्यपालक पदाधिकारी केशव गोयल ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। क्योंकि रंगोली के विभिन्न रंगों में हमारी जीवंत संस्कृति का एक हमेशा क़ायम रहने वाला और बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा पाया जाता है। रंगोली लगभग हर भारतीय घर के प्रवेश द्वार पर हर शुभ अवसर पर बनाई जाती है। सदियों से रंगोली के जरिए त्योहारों को रंगीन बनाने की परंपरा चली आ रही है। रंगोली में हमारे देश की विविधता दिखाई देती है।

प्रतियोगिता में तुहिना कुमारी, रूबी देवी, प्रेमलता देवी, तमन्ना भारती, सुनीता देवी, पूनम देवी, सुजाता देवी, नूतन देवी, रिंकी देवी, मीना देवी, रेखा कुमारी, जानकी कुमारी, गुंजन कुमारी, बेबी देवी, चांदनी कुमारी, ब्यूटी कुमारी ने हिस्सा लिया.इस मौके पर हसनैन मोहसिन, पुष्परंजन सिंह, रहमत अली, दीपक कुमार झा, भीम कुमार, सोनू आलम सहित अन्य लोग मौजूद थे।

चलते चलते ये भी पढ़ें : नगर पंचायत के पुराने परिसीमन पर ही कर दिया गया नगर परिषद के वार्ड का पुर्नगठन