सहरसा / भार्गव भारद्वाज : बुधवार की दोपहर जिलाधिकारी आनंद शर्मा, एसपी लिपि सिंह , सदर एसडीओ प्रदीप झा के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल स्थानीय मंडल कारा में औचक निरीक्षण किया। मौके पर जेल सुपरिटेंडेंट सुरेश चौधरी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

जिलाधिकारी की टीम ने मंडल कारा के सभी वार्डों का गहनता से निरीक्षण किया। वहीं सभी वार्ड सहित मंडल कारा परिसर का भी निरीक्षण किया। लेकिन इस निरीक्षण में कोई भी सामान बरामद नहीं हुआ।

जेल सुपरिटेंडेंट सुरेश चौधरी ने बताया कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से मंडल कारा का निरीक्षण किया गया था। सब कुछ सामान्य रहा। कुछ भी अप्रिय सामान की बरामदगी नहीं हुई है।