कुख्यात पंकज यादव गिरोह का है गुर्गा, एसपी लिपी सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती : बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सुखासनी गांव से जिला पुलिस बल एवं एसटीएफ की टीम ने संयुक्त छापेमारी में कोशी दियारा का कुख्यात बदमाश विकास यादव को गिरफ्तार किया है। विकास यादव कुख्यात पंकज यादव गिरोह का सदस्य है।

गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए सहरसा एसपी लेडी सिंघम लिपि सिंह ने करते हुए प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है। जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि कुख्यात विकास यादव का आतंक कायम था पुलिस ने विकास यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर कनरिया, महिषी एवं दरभंगा जिले के कुशेश्वर थाना क्षेत्र में मामला दर्ज है।

ये भी पढ़ें : कुख्यात पंकज यादव ने अपने गुर्गों के साथ कि थी कुख्यात काजल यादव की हत्या

वहीं विकास यादव का कई फोटो वायरल हो रहा है जिसमें वह आधुनिक हथियार लिए हुए है। आधुनिक हथियार में एके 47 से लेकर सेमी ऑटोमेटिक राइफल सहित अन्य राइफल देखा जा सकता है। कई फोटो है जो सोशल मीडिया की सुर्खियां बटोर रही है। हालांकि वायरल फोटो की पुष्टि ब्रजेश की बात नहीं करती हैं। बताया जा रहा है कि पंकज यादव का निटक संबंधी भी है विकास यादव। कोसी दियारा में इनके नाम की तुती बोलती है।

अब जब विकास यादव की गिरफ्तारी हुई है तो पुलिस गिरोह पर नजर रखेगी। हालांकि गिरफ्तारी बाद हथियार बरामद नहीं होना आश्चर्य लग रहा है। फिलहाल पुलिस विकास यादव से कड़ी पुछताछ कर रही है।

यहां बतातें चलें कि हाल के दिनों में पंकज यादव गिरोह का वर्चस्व काफी बढ़ता नजर आ रहा है। कुख्यात बदमाश काजल यादव की हत्या बाद एक बार फिर पंकज यादव सुर्खिया बटोरी थी। इससे पहले दियारा के पहलवान के नाम से जाने जाने वाला रामानंद यादव की भी हत्या पंकज यादव गिरोह द्वारा किया गया था। फिलहाल पुलिस के लिए पंकज यादव की गिरफ्तारी चुनौती बनी हुई है।अब देखने वाली बात होगी कि कब पंकज यादव पुलिस के हत्थे चढ़ते हैं।