• काजल के भाई साधु यादव ने पंकज सहित दस पर लिखित आवेदन देकर दर्ज कराया एफआईआर

ब्रजेश भारती : दरभंगा जिले के कुश्वेश्वर स्थान थाना अंतर्गत तिलकेश्वर ओपी क्षेत्र के बुढ़िया शुकराती के समीप महिषी के उप प्रमुख सरस्वती देवी के पति कुख्यात काजल यादव की गोली मारकर हत्या मामले में 48 घंटा बाद मृतक काजल यादव के भाई साधु करण उर्फ साधु यादव के लिखित बयान पर कुख्यात पंकज यादव सहित 10 के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

दर्ज एफआईआर में काजल यादव के पुराने दुश्मन रहे कनरिया ओपी क्षेत्र के सुखासनी गांव निवासी पंकज यादव, प्रदीप यादव, देवानंद यादव, दीपक यादव, संजय यादव, नीतीश यादव, सुभाष यादव सहित उनके अन्य परिवार के 10 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि तिलकेश्वर ओपी प्रभारी अजीत कुमार ने किया है।

ये भी पढ़ें : 16 साल की उम्र में काजल यादव ने थाम लिया था हथियार

उन्होंने बताया कि सभी अभियुक्त सहरसा जिले के बख्तियारपुर थाना कनरिया ओपी के सुखासनी गांव का है। उन्होंने कहा प्राथमिकी दर्ज करने के बाद घटनास्थल के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा रही है तथा वरीय पुलिस पदाधिकारियों से मंत्रणा भी की जा रही है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

ये भी पढ़ें : मुखिया पति हत्याकांड : जेल में बंद कौशल यादव सहित चार पर केस दर्ज

यहां बताते चलें कि काजल यादव की हत्या उस वक्त कर दी गई है जब अपने गांव से तिलकेश्वर ओपी क्षेत्र के बुढ़िया शुकराती स्थित जलकर पर गए थे तभी बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दिया था। इससे पहले भी नवम्बर 19 में उसके पिता सत्तो यादव की भी हत्या बदमाशों ने कर दी थी। वर्तमान में कागल यादव की पत्नी महिषी प्रखंड की उपप्रमुख है।

चलते चलते ये भी पढ़ें : कोशी दियारा का कुख्यात अपराधी काजल यादव की गोली मार हत्या