मार्च के अंतिम दिन चले विशेष अभियान से रेल यात्रियों में मचा हड़कंप

सहरसा / भार्गव भारद्वाज : पूर्व-मध्य रेलवे के सहरसा मानसी रेलखंड पर ट्रेनों में गुरुवार को विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। इसके अलावा सहरसा जंक्शन पर मुख्य टिकट निरीक्षक रंजीत सिंह के मॉनिटरिंग में चेकिंग अभियान चलाया गया है। इस दौरान टीटीई द्वारा कुल 22 बिना टिकट यात्रा करते रेल यात्री सहित कई अन्य को विभिन्न मामलों में पकड़े गए है।

इसके अलावा आरपीएफ इंस्पेक्टर बंदना कुमारी के दिशा निर्देश पर सब इंस्पेक्टर रवि रंजन कुमार की मॉनिटरिंग में सहरसा जंक्शन पर 38 लोगों को भी पकड़ा गया। सभी को सहरसा जंक्शन पर रेल मजिस्ट्रेट तेज प्रसाद कुमार के समक्ष पेश किया गया। जिनसे जुर्माना वसूलने के बाद छोड़ दिया गया।

चलते चलते ये भी पढ़ें : सहरसा : रेलवे ढाला पुल पर संदेहास्पद स्थिति में महिला का शव बरामद, सनसनी