कहरा अंचलाधिकारी और सदर थाना अध्यक्ष रहे मौजूद, कई मामले का हुआ निष्पादन

सहरसा / भार्गव भारद्वाज : जमीनी विवाद को हल करने के लिए शनिवार को सदर थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें कहरा अंचलाधिकारी लक्ष्मण प्रसाद और सदर थाना अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद मौजूद रहे।

दोनों ही पदाधिकारियों द्वारा पुराने मामले पर पहुंचे दोनों ही पक्षों के लोगों की बातों को सुना। उनके कागजातों का अवलोकन किया। साथ ही उन पर दिशा निर्देश भी दिए गए। वही नए आए मामले को भी सुना गया। दूसरे पक्ष को नोटिस भेजने की प्रक्रिया भी की गई है।

कहरा अंचलाधिकारी लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि लगातार जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। जमीनी विवाद कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले का निष्पादन भी हो रहा है।

वहीं सदर थाना अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद ने बताया कि लगातार जनता दरबार के आयोजन से जमीनी विवाद के मामले में कमी दर्ज की गई है। अंचलाधिकारी को मदद देने के लिए आगे भी जनता दरबार में वे मौजूद रहेंगे। जमीनी विवाद को जनता दरबार में ही हल करने का प्रयास किया जा रहा है।