हथियार व गोली बरामद, दरभंगा जिले की पुलिस को भी थी गिरफ्तार नक्सली की तलाश

सहरसा : जिले के महिषी थाना पुलिस ने शनिवार की रात सिसौना गांव में छापेमारी कर 13 वर्षो से फरार चल रहे कुख्यात नक्सली को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार नक्सली दरभंगा जिला के कुशेश्वर थाना क्षेत्र के गैरजोड़ी गांव के घुसक सादा उर्फ केवली सादा की तलाश पुलिस-नक्सली मुठभेड़, हत्या व अन्य मामलों में की जा रही थी। नक्सली के पास से एक कट्टा व दो गोली बरामद किया गया है। जबकि वह दरभंगा जिले के कुशेश्वर स्थान थाना का फरार स्थाई वारंटी भी है।

एसपी लिपि सिंह ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली की तलाश लंबे अरसे से हो रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि वह सिसौना गांव आया हुआ है। थानाध्यक्ष शिवशंकर कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर नक्सली को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपित कई नक्सली कांड में फरार चल रहा था। इसपर महिषी थाना में चवन यादव की हत्या, पुलिस-नक्सली मुठभेड़, आ‌र्म्स एक्ट व सीएलए एक्ट के दो एवं अन्य मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपित कई नक्सली कांड में फरार चल रहा था। इसपर महिषी थाना में चवन यादव की हत्या, पुलिस-नक्सली मुठभेड़, आ‌र्म्स एक्ट व सीएलए एक्ट के दो एवं अन्य मामले दर्ज हैं। जबकि दरभंगा जिले के कुशेश्वर स्थान थाना का स्थाई वारंटी है।

सदर एसडीपीओ संतोष कुमार ने बताया कि महिषी थाना में दर्ज हत्या और नक्सली वारदात में शामिल होने के अलावा दरभंगा जिले के बेनीपुर न्यायालय से भी स्थायी वारंट निर्गत है। यह पिछले 13 वर्षो से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। यह पिछले 13 वर्षो से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। छापेमारी में एसआइ रेखा कुमारी ,सोनू कुमार व एएसआइ कुमार बिनोदानंद, ब्रजेन्द्र कुमार आदि शामिल थे।