जख्मी पति अस्पताल में भर्ती, खाना मांगने को लेकर पति ने उठा लिया था हाथ

सहरसा से V & N की रिपोर्ट : सहरसा में एक पति को अपनी पत्नी से खाना मांगना महंगा पड़ गया। पत्नी से खाना मांगने पर हुए विवाद में पत्नी ने अपने पति के सिर पर चाकू से प्रहार कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घटना बिहरा थाना क्षेत्र के तुलसियाही का है। घायल शख्स को आनन फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के सम्बंध में अस्पताल में भर्ती पीड़ित शख्श धीरेंद्र राम की माने तो वो अपने पत्नी कंचन देवी से खाने के लिए खाना मांगा इस दौरान खाना देने में लेट होने पर दोनों के बीच विवाद हो गया जिसपर पति धीरेंद्र राम ने अपनी पत्नी को थप्पड़ जड़ दिया जिसके बाद आक्रोशित पत्नी ने सब्जी बनाने वाले चाकू से अपने पति के सिर पर प्रहार कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। फिलहाल जख्मी पति अस्पताल में भर्ती है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।