मंत्री डॉ आलोक रंजन, नप सभापति रेणु सिन्हा ने विधिवत से फीता काट किया उद्घाटन

सहरसा : जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मत्स्यगंधा झील को विकसित कर आकर्षक बनाया जा रहा है।उसी क्रम में मत्स्यगंधा झील में नौका विहार का उद्घाटन सोमवार को कला संस्कृति एवं युवा विभाग मंत्री डाॅ आलोक रंजन ने किया।

इस अवसर पर डाॅ आलोक रंजन,डीडीसी साहिला हीर, नगर सभापति रेणु सिन्हा, सदर एसडीओ प्रदीप कुमार झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काट कर नौका विहार का शुभारंभ किया।मंत्री डाॅ रंजन ने कहा कि बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन हरियाली के अंतर्गत इसका विकास किया गया है।

जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में इस झील में नौका विहार का शुरूआत किया गया है।उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस स्थल को विकसित कर आकर्षक बनाया जा रहा है जिससे आने वाले दिनों में लोगों द्वारा राजस्व में वृद्धि होगी।उन्होंने कहा कि कला संस्कृति विभाग द्वारा जिले में अनेक महोत्सव का शुभारंभ किया गया है।

उन्होंने कहा कि बनगांव में होली महोत्सव ,लक्षमीनाथ गोसाई महोत्सव, भास्कर महोत्सव की शुरुआत की गई है। कांठो स्थित बाबा मटेश्वरनाथ महादेव महोत्सव की स्वीकृति दी गई है।पर्यटन विभाग द्वारा कोशी महोत्सव एवं उग्रतारा महोत्सव मनाया जाता है।मुक्तेश्वर सिंह मुकेश के संचालन में चले इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर एसडीओ प्रदीप कुमार झा ने बताया कि इस झील में नौका विहार के लिए संवेदक अमृत राज को एक वर्ष के लिए परिचालन की स्वीकृति दी गई है।

जिन्हें एक वर्ष के लिए 6 लाख 1 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। नौका विहार परिचालन की निगरानी एवं देख रेख मत्स्यगंधा मंदिर न्यास समिति के व्यवस्थापक हीरा प्रभाकर को जिम्मेदारी दी गई है।

डीडीसी साहिला ने कहा कि मत्स्यगंधा झील में नौका विहार की शुरुआत से लोगों को काफी आनंद मिलेगा। इस नौका विहार के साथ साथ प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लोगों को रोजगार मिलेगा। पर्यटन के बढने से जिले की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।नगर सभापति ने नौका विहार की शुरुआत पर प्रसन्नता व्यक्त कर आभार जताया।उन्होंने कहा कि नगर परिषद द्वारा झील में बने घाट, झील की उड़ाही तथा साफ सफाई कर अपने दायित्व का निर्वहन किया है और आगे भी सहयोग मिलता रहेगा।

सदर एसडीओ ने संवेदक द्वारा नये नौका एवं लाइफ जैकेट की खरीद कर रखरखाव करने का काम अपने स्तर से करेंगे।संवेदक अमृत राज ने बताया कि फिलहाल अभी पुराने वोट का परिचालन किया जा रहा है। जबकि लगभग आठ नये नौका एवं लाइफ जैकेट मंगाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अभी आधे घंटे के लिए चार सीटेड नौका विहार के एक सौ तथा दो सीटों वाले नौका विहार के लिए 60 रूपये शुल्क रखा गया है।ज्ञात हो कि वर्ष 1997 ई में मत्स्यगंधा झील में नौका विहार का शुरूआत किया गया था। लेकिन कुछ वर्षों के बाद बंद कर दिया गया था। लेकिन अब पुनः झील का सौंदर्यीकरण कर नौका विहार की शुरुआत की गई है। इस अवसर पर सुशील यादव, दुर्गाकांत झा,‌रंजीत झा, हीरा प्रभाकर, विनय कुमार झा, अभिनव सिंह सहित अन्य मौजूद थे।