खेतों की जांच करा कर उर्वरक का किसान करें उपयोग : तकनीकी प्रबंधक
सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) प्रखंड प्रखंड़ कृषि भवन में रविवार को विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस के मौके पर किसान के बीच मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया। प्रखंड़ तकनीकी प्रबंधक मनोज कुमार, सहायक प्रखंड़ तकनीकी प्रबंधक श्री इंद्रपाल सिंह के द्वारा किसानों के बीच वितरण किया। इस मौके पर मौजूद किसान से आग्रह किया कि सभी लोग अपना अपना खेत की मिट्टी की जांच अवश्य कराये। किसान अगर अपने मिट्टी की जांच कराते है तो उन्हें कई तरह का लाभ मिलता है। जिसमे मिट्टी जांच में पता चलता है कि खेत मे वर्तमान समय मे कितना उर्वरक एवं पोषक तत्व है। बिना मिट्टी जांच के किसान खेत में रासायनिक खाद देने से खेत की उर्वरा शक्ति समाप्त हो जाती है। मिटी जांच के बाद ही पता चलता है कि कितना उर्वरा शक्ति है, बांकी कितना देना है। वही किसान से आग्रह किया कि हो सके तो जैविक खाद का उपयोग करे। जैविक खाद के उपयोग से जहा किसान को महंगी खाद खरीदने से छुटकारा मिलेगा, वही अच्छी उपज के साथ मिट्टी में भी उर्वरा शक्ति बढ़ेगी। इस मौके पर किसान दिलखुश कुमार, अरुण यादव, बलवीर कुमार, आशीष कुमार, रिंका देवी, भवानी देवी, संजन देवी, अनिता देवी, रीता देवी सहित कई किसान को कार्ड दिया। इस मौके पर कृषि समन्वयक रविन्द्र कुमार, अशोक कुमार ब्रह्मचारी, आशुतोष कुमार, विकास कुमार, किसान सलाहकार प्रमोद कुमार, सोनू कुमार, शम्भू कुमार राम, श्यामल किशोर झा, विमल किशोर एवं मनोज कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे।