दोनों पक्षों में वर्षों से चल रहा जमीन का विवाद, कई बार पंचायत हुआ पर नहीं निकला समाधान

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती : बख्तियारपुर पुलिस सर्किल क्षेत्र के सलखुआ थाना पुलिस ने छापेमारी अभियान के तहत गोरदह गांव से भूमि विवाद में मारपीट व गोलीबारी मामले के तीन आरोपी को सोमवार की अहले सुबह गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी से आवश्यक पुछताछ उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष द्रवेश कुमार ने बताया कि बीते दिनों गोरदह गांव में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद में मारपीट, गोलीबारी हुआ था। दोनों पक्षों की ओर से एफआईआर दर्ज कराया गया था। इस मामले के फरार तीन आरोपी को गिरफ्तार कर सहरसा न्यायालय भेज दिया गया है। सलखुआ थाना कांड संख्या 136/21 के आरोपी मिथलेश यादव एवं थाना कांड संख्या 149/21 के आरोपी सतो यादव एवं राजकिशोर यादव को गिरफ्तार कर सोमवार को सहरसा न्यायालय भेज दिया गया है।