कांग्रेस ऑफिस सिमरी बख्तियारपुर में श्रद्घांजलि कार्यक्रम आयोजित

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) प्रखंड क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित कृष्ण सेवा सदन कांग्रेस कार्यालय सिमरी बख्तियारपुर में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय सदानंद सिंह एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव स्वर्गीय ऑस्कर फर्नांडिस की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने की। प्रखंड के कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि करते हुए कांग्रेस के दोनों महान नेताओं को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विद्यानंद मिश्र ने कहा कि स्वर्गीय सदानंद सिंह नौ बार बिहार विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए। वे बिहार सरकार के कबीना मंत्री एवं बिहार विधान मंडल में कांग्रेस विधायक दल के नेता के साथ ही बिहार विधान सभा के अध्यक्ष भी रहे।

अपने जीवन के लंबे समय में उन्होंने कांग्रेस की प्रतिबद्ध रूप से सेवा की। सभी कांग्रेस जनों ने अपने संबोधन में कहा कि सदानंद बाबू के चले जाने से हमारे बीच से हमारे अभिभावक चले गए। अध्यक्षता करते हुए सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि सदानंद बाबू के साथ हम लोगों को लंबे समय तक काम करने का मौका मिला वह एक कुशल नेता थे। उपस्थित कांग्रेसजनों ने एआईसीसी के पूर्व महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडिस को भी अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा कांग्रेस के प्रति उनके समर्पण और कांग्रेस के प्रति उनकी सेवा को स्मरण किया।

इस सभा में जिला उपाध्यक्ष चमक लाल यादव ,शब्बीर उद्दीन, नगर अध्यक्ष बख्तियारपुर कांग्रेस अख्तर सिद्दीकी, विधानसभा अध्यक्ष आरजू खान, मीर कुद्दुस, गौरी शंकर सिंह, सहरसा नगर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा, एजाज अंजूम अजय कुमार, सरफराज अहमद, अब्दुल बासित, नौशाद आलम, योगेश्वर शर्मा, गुड्डू सहित अन्य मौजूद रहे।