जदयू तकनीक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने मनोनयन पत्र किया समर्पित

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती : सहरसा जिला जदयू तकनीक प्रकोष्ठ ने संगठन का विस्तार किया है। बुधवार को माखन भोग में आयोजित संगठन विस्तार कार्यक्रम में सिमरी बख्तियारपुर एवं सोनवर्षा राज प्रखंड का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत करते हुए पत्र समर्पित किया।

तकनीक प्रकोष्ठ के जिलाधिकारी राजकुमार सिंह ने बताया कि सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड अध्यक्ष के रूप में अजय कुमार राय को मनोनीत किया गया है। उन्होंने बताया कि सोनवर्षा राज प्रखंड अध्यक्ष के रूप में पड़रिया पंचायत के पैक्स अध्यक्ष मुकेश यादव को प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उन्हें प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत करते हुए संगठन के कार्य को आगे बढ़ाने का विश्वास जताया।

ये भी पढ़ें : सहरसा : जदयू के इस युवा नेता को मिली प्रदेश सचिव की नई कमान

नव मनोनीत प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि सांसद दिनेश चन्द्र यादव सहित अन्य नेताओं का तहेदिल से आभार व्यक्त करते हैं। आज जो भी जिम्मेदारी दी गई है उसका सही पूर्वक निर्वाहन करूंगा। संगठन को जनजन का पहुंचाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमेशा अपने वरीय नेताओं के अगुवाई में पार्टी के लिए कार्य किया है आगे भी निरंतर ये काम करता रहुंगा।

ये भी पढ़ें : बीजेपी नेता के मातृ शोक पर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे जदयू सांसद

मनोनयन पर सांसद दिनेश चंद्र यादव, पूर्व विधायक डॉ अरुण यादव, अंजुम हुसैन, यशवंत सिंह पटेल, उपेन्द्र सिंह कुशवाहा, ललन यादव, मुरारी सिंह, रघुनंदन सिंह, रमेश साह, अकलू यादव, विपिन गुप्ता, अमरेन्द्र कुमार, अरविंद साह, हरदेव मुखिया, सत्यनारायण यादव, उदय कुमार सिंह, रमेश चन्द्र यादव, अशोक यादव, ललन यादव, आकाश स्वर्णकार, अभिषेक यादव सहित अन्य ने बधाई दी।

YOU MAY ALSO : No death occurred due to oxygen shortage at Jaipur Golden Hospital, Delhi Police tells court