पूर्वी कोशी तटबंध के अन्दर कोशी दियारा क्षेत्र के फरकिया अन्तर्गत चानन गांव की घटना
  • पुलिस शव को कब्जे में लेकर, जख्मी पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा मामले की जांच में जुटी

ब्रजेश भारती : सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र के चिड़ैया ओपी क्षेत्र के चानन गांव में देर रात सुप्तावस्था में बैखौफ बदमाशों ने गोलीमार एक 70 वर्षीय वृद्ध बालेश्वर महतो की हत्या कर दी है वहीं साथ ही सोए पत्नी मेघिया देवी 65 वर्ष गंभीर रूप से जख्मी हैं। घटना के बाद गांव में दहशत कायम हो गया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दिया है। वहीं परिजनों ने जख्मी पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

घटना के संबंध में प्राप्त हो रही जानकारी के अनुसार बालेश्वर महतो अपनी पत्नी के साथ चानन गांव वार्ड नं नौ स्थित घर में सोए हुआ था। तभी बैखौफ हथियार बंद बदमाशों ने धावा बोल गोलीबारी कर सोए बालेश्वर महतो की हत्या कर दिया वहीं साथ में सोए पत्नी मेघिया देवी के साथ में गोली लगी वह जख्मी हो गई।

ये भी पढ़ें : बिहार सरकार की जमीन पर वर्चस्व को लेकर गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया कोशी दियारा

अहले सुबह मामले की जानकारी चिड़ैया ओपी पुलिस को होने पर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सहरसा भेज दिया। वहीं परिजनों ने जख्मी पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक बालेश्वर महतो को चार पुत्र है। लेकिन वृद्ध पति-पत्नी सभी पुत्रों से अलग रहकर जीवन यापन करता था।

दोनों वृद्घ दम्पत्ति खेती बाड़ी व अन्य संसाधनों से जीवन यापन करता था। गांव की भीड़ भाड़ बस्ती से हटकर झोपड़ी नुमा घर में जीवन यापन करता था। हत्या बदमाशों ने क्यों किया इस बात का अबतक खुलासा नहीं हो पाया है। जानकार बताते हैं कि इस वृद्ध दम्पत्ति को किसी से कोई दुशमनी भी नहीं होने की बात कह रहा है।

ये भी पढ़ें : सहरसा : रिटायर्ड एचएम के घर हथियार बंद बदमाशों ने धावा बोल गोलीमार की लूटपाट

हालांकि मृतक के चार पुत्रों में एक पुत्र चन्दर महतों गत दिनों इस गांव में जमीनी विवाद में हुई ट्रेक्टर ड्राइवर सुजीत हत्याकांड का नामजद आरोपी हैं। पुलिस चन्दर महतों की तलाश में हैं। लेकिन पुत्रों से अलग-थलग रहने वाले इस वृद्घ दम्पत्ति की इस प्रकार हत्या जघन्य अपराध है।

हालांकि चिड़ैया ओपी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस शव को कब्जे में ले कर मामले की छानबीन शुरू कर दिया है। दोषी कोई भी बख्शा नहीं जाएगा।

चलते चलते ये भी पढ़ें : नुसरत जहां ने दिया बेटे को जन्म, पति निखिल जैन बोले- उसके साथ मतभेद मुझे बच्चे को…