महदेवा स्थान से रानीबाग नहर सड़क पर चलना हो गया मुश्किल, आए होती है दुर्घटना

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती :  रानीबाग नहर पुल से बनमा-ईटहरी प्रखंड के महदेवा स्थान होते हुए घोड़दौर पंचायत को जोड़ने वाली नहर सड़क मार्ग में बने गड्ढे एवं कच्ची सड़क की मरम्मती एवं पक्कीकरण करने की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों का आक्रोश फुट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर टायर जलाकर कर जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार एवं प्रशासन से सड़क ठीक करने की मांग किया।

प्रदर्शनकारी ग्रामीण घोड़दौर निवासी मुकेश शर्मा, इन्द्रदेव कुमार पान, कांग्रेस यादव, साहीना खातून, बीबी रफत, गीता देवी, तेतरी देवी, दुखिया देवी, हीरा देवी, संजो देवी, प्रमीला देवी, विन्देश्वरी शर्मा, लवली, विष्णुदेव, रघुवीर चौधरी, वजीर आलम, हरखीत राम, रंजीत कुमार शर्मा, राहुल कुमार, बिजो शर्मा, अंजूम आलम सहित अन्य ग्रामीणों का कहना था कि सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल जाने आने के लिए नहर का रास्ता ही हमलोगों का मुख्य सड़क मार्ग यही है।

घोड़दौर पंचायत के महदेवा स्थान से लेकर सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के रानीबाग की ओर तक जाने वाली नहर पर बने कच्ची सड़क वर्षो से जर्जर अवस्था में पड़ा हुआ है। जिस होकर आने जाने में काफी कठिनाईयों का सामना ग्रामीणों करना पड़ता है। इस मार्ग की मरम्मति तथा पक्कीकरण को लेकर कई बार हम सभी ग्रामीण मिलकर प्रखंड प्रशासन तथा अनुमंडल प्रशासन से लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों तक गुहार लगाते लगाते थक हार गए हैं। बावजूद आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।

जबकि इस मार्ग की पक्कीकरण करने की अतिआवश्यकता है। चूंकि हमलोगों के लिए सुगम रास्ता यही है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर जल्द इस ओर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो हम लोग जन प्रतिनिधियों का वहिष्कार कर प्रशासन के विरोध में मोर्चा खोल उग्र आंदोलन को बाध्य हो जाएंगे।