लोजपा युवा प्रदेश महासचिव की अगुवाई किया गया पुतला दहन, जमकर किया नारेबाजी
  • लोजपा के कैडर वोटर सिर्फ चिराग पासवान को मानते हैं अपना नेता : अमरेन्द्र

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती : लोजपा के पांच सांसदों द्वारा गत दिनों राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से अलग अपना गुट बना लेने के बाद आक्रोशित लोजपा के युवा प्रदेश महासचिव की अगुवाई में सहरसा जिले के बनमा ईटहरी प्रखंड के तेलियाहाट बाजार में पुतला दहन कर विरोध जताया।

युवा नेता अमरेन्द्र कुमार यादव के नेतृत्व में तेलियाहाट बाजार में बागी पांचों सांसदों पशुपति कुमार पारस, चौधरी महबूब अली कैसर, चंदन सिंह, वीणा देवी, प्रिंस राज का पुतला दहन किया। वहां मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमरेंद्र ने कहा कि पूरे देश के लोजपा के कार्यकर्ताओं और देश के जनता लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के साथ खड़े है।जो व्यक्ति पार्टी तोड़ने का काम कर रहे हैं उनको जनता कभी माफ नही करेंगीं।

ये भी पढ़ें : अपने ही लोग पुत्र मोह में फंस इधर-उधर भटक रहे हैं जनता सबक सिखाएगी – चिराग

उन्होंने कहा कि हम सभी लोजपा कार्यकर्त्ताओं राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के साथ खड़े है। वही लोजपा के रणनीतिकार सौरभ पाण्डेय पर ऊँगली उठाने वाले विरोधियों सिर्फ सौरभ पाण्डेय को मोहरा बनाकर पार्टी तोड़ने का काम कर रहे हैं‌। विरोधियों को तो मंत्री बनने मक़सद है,लेकिन सौरभ पाण्डेय पर झूठ का आरोप लगा रहे हैं।

ये भी पढ़ें : सहरसा : कर्मी को धर्मकांटा पर से बुलाकर वासा पर ले जाकर मारी दी गोली

सौरभ पाण्डेय ने पार्टी को ऊचाई पर ले जाने के लिए दिन रात मेहनत किया। सौरभ पाण्डेय पर आरोप लगाना बिल्कुल गलत है। पुतला दहन करने वाले में लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष भवेश यादव, छात्र लोजपा प्रखंड अध्यक्ष बंटी यादव उर्फ प्रभात रंजन, दलित सेना अध्यक्ष उपेन्द्र पासवान, युवा नेता प्रांजल कुमार उर्फ गुड्डू यादव, जमालनगर अध्यक्ष बेचन साह, सहुरिया अध्यक्ष शम्भु राम, ईटहरी अध्यक्ष गिरीश यादव, सरवैला अध्यक्ष सचिदानंद साह, परमजीत चौधरी, युवा नेता मनीष शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।

YOU MAY ALSO LIKE : Drones pose new challenge, more state and non-state actors will use them: Army chief Naravane