सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती : जिला जदयू युवा प्रकोष्ठ ने विभिन्न प्रखंडों में प्रखंड अध्यक्ष का मनोनयन किया है इस क्रम में जिले के बनमा-ईटहरी प्रखंड अध्यक्ष के रूप में वर्तमान में कार्यरत अध्यक्ष संतोष कुमार यादव पर ही पुनः विश्वास जताते हुए लगातार तीसरी बार प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया है।

मनोनयन का पत्र देते हुए युवा जदयू जिलाध्यक्ष केशव चौधरी ने कहा कि पार्टी में किए जा रहे कार्यों को देखते हुए पार्टी पुनः एक बार संतोष कुमार यादव को प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपती है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि पार्टी उनके अगुवाई में निरन्तर आगे बढ़ते रहेगा।

युवा जदयू Logo

वही नव मनोनीत युवा प्रखंड अध्यक्ष संतोष यादव ने कहा कि पार्टी ने जिस प्रकार तीसरी बार विश्वास जताते हुए जिम्मेदारी दी है उस पर शत प्रतिशत खड़ा उतरने का काम करूंगा। उन्होंने सांसद दिनेश चंद्र यादव सहित सभी नेताओं का अभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के कार्यों को जनता तक पहुंचाने का काम करता रहुंगा। संतोष यादव ने सुपौल लोकसभा प्रभारी मो.मोहिउद्दीन राईन, सांसद प्रतिनिधि अंजूम साहब, रमेशचन्द्र यादव, प्रभात रंजन, रेवती रमण, अमर यादव, बिनय कुमार, देवनन्दन यादव पुलेन्द्र यादव का अभार व्यक्त किया है। वही कई लोगों ने अध्यक्ष मनोनीत होने पर बधाई दी।

चलते चलते ये भी पढ़ें : बिहार: शराब के खिलाफ कार्रवाई में जिले से थाने तक देखा जाएगा परफॉर्मेंस, 15 हजार लीटर शराब जब्त तो मिलेंगे 25 अंक