पुलिस ने एक आरोपी शख्स को किया गिरफ्तार, शव को कब्जे में ले मामले की जा रही है जांच

सहरसा से V & N की रिपोर्ट : इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सहरसा जिले के सोनवर्षा राज प्रखंड क्षेत्र के बसनही थाना क्षेत्र से सामने आ रही है जहां आज सुबह एक 45 वर्षीय व्यक्ति की बदमाशों ने घर घुसकर सिर में गोलीमार हत्या कर दी है। जमीनी विवाद में हत्या करने की बात सामने आ रही है। पुलिस घटनास्थल पहुंच शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दिया है।

मृतक व्यक्ति का नाम बसनही थाना क्षेत्र के दुतारा गांव निवासी मनोज मंडल बताया जा रहा है। हत्या के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस गांव पहुंच एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। हत्या बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। हत्या बाद गांव में इसको लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही है। दिन दहाड़े इस तरह हुई हत्या से ग्रामीणों में दहशत है। लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें : कुख्यात पंकज यादव गिरोह ने दिया था पुल निर्माण मजदूर जुम्मन हत्याकांड को अंजाम, खुलासा

घटना के सम्बंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व से चल रहे जमीनी विवाद को लेकर आज सुबह तकरीबन आधे दर्जन बदमाशों ने हथियार से लैश होकर मनोज मंडल के घर पर धावा बोल दिया और फिर घर में घुसकर मनोज मंडल के सिर में दो गोली मार दी। गोली लगने से मनोज मंडल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतक के परिजनों की माने तो पूर्व के ही विवाद को लेकर बदला लेने के नियत से हत्या की गई है। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही भोनू मंडल, नीरल मंडल, नीरज मंडल, शीतल मंडल, विक्की मंडल, रोहित सुबह सुबह हथियार से लैश होकर आए और घर पर धावा बोल दिया इसी क्रम में घर मे घुसकर मनोज मंडल के सिर में दो गोली मार दी। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें : सहरसा : पुल निर्माण कार्य में लगे हेड मिस्त्री की बदमाशों ने गोलीमार कर दी हत्या

वहीं पूरे मामले पर सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ इम्तियाज अहमद ने बताया कि दो पक्षों के बीच भूमि विवाद को लेकर हत्या हुई है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तालाश में छापेमारी की जा रही है जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस पुरे मामले पर अग्रतर कार्रवाई कर रही है।

YOU MAY ALSO : No, Modi is not bowing to Nita Ambani, but fake photo goes viral on Twitter