मृतक वृद्ध की नहीं हुई पहचान, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

सहरसा : जिले के सोनवर्षा-राज प्रखंड क्षेत्र के बसनही थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर पंचायत के संथाली टोला के समीप सड़क किनारे से एक पचास वर्षीय वृद्ध व्यक्ति का शव झाड़ी किनारे से बरामद किया गया है। वहीं शव के पास से एक साइकिल बरामद किया गया है। अब तक शव का शिनाख्त नहीं हो पाया है। पुलिस शव को कब्जे में ले कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बसनही थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर संथाली के समीप सड़क किनारे अज्ञात शव को देखने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। प्राप्त सुचना मिलते ही बसनही पुलिस मौके पर पहुचकर शव को अपने कब्जे में लेकर थाने लाई और जांच शुरू कर दिया। हालांकि मौके पर पहुंचे कई लोगों का कहना था कि मृतक खगड़िया जिला स्थित बेलदौर थाना क्षेत्र के पचौड गांव का रहने वाला हो सकता है। लेकिन शव की पहचान नहीं हो पाई थी।

इस संबंध में बसनही थानाध्यक्ष अकमल हुसैन ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि साइकिल से गिरने से उसकी मौत हुई है। पता लगाया जा रहा है कि मृतक कहाँ का है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पुरे मामले की छानबीन कर रही है।

चलते चलते ये भी पढ़ें : 10 हजार में बिक रहा है 500 रुपए का बेकार पुराना नोट, तुरंत चेक करें अपना पर्स और बन जाएं मालामाल