गंभीर रूप से जख्मी पूर्व आदेशपाल की स्थिति नाज़ुक किया गया सहरसा रेफ़र
  • विवादित जमीन के लिए एक दिन पहले ही हुई थी थाना में किसी प्रकार निर्माण पर रोक का समझौता

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती : सहरसा जिले में इन दिनों भूमि विवाद का मामला तेज हो गया है। आए दिन किसी ना किसी स्थानों पर इसको लेकर खूनी संघर्ष से लेकर मामूली मारपीट की घटना आम बात हो गई है। कागजी पेंच एवं कानूनी फांस की वजह से भूमि विवाद नासूर बनते जा रहा है।

इसी कड़ी में रविवार अहले सुबह बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के नगर परिषद अन्तर्गत सैनी टोला में पुराने जमीन विवाद को लेकर एक पक्ष के दर्जनों लोगों ने दुसरे पक्ष के लोगों पर अचानक पौने चार बजे सुबह हमला कर लाठी डंडों से वार कर करीब आधा दर्जन महिला पुरुष को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। सभी जख्मियों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर में भर्ती कराया गया है गंभीर रूप से जख्मी सेवानिवृत्त आदेशपाल बन्देलाल यादव की स्थिति गंभीर होते देख डाक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सहरसा रेफर कर दिया है।

इस मारपीट की घटना में बिलास यादव, लुखिया देवी, रानी देवी, नीतू देवी, लाखो देवी एवं बन्देलाल यादव व लालो यादव जख्मी हो गया है। बन्देलाल यादव व लालो यादव को बेहतर इलाज के लिए सहरसा रेफर किया गया है। जख्मियों ने बताया कि हम लोगों का दुसरे पक्ष के श्याम सुंदर यादव से पहले से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार को बख्तियारपुर थाना में विवादित जमीन पर दोनों पक्षों में किसी पक्ष के द्वारा नए निर्माण कार्य नहीं करने की सख़्त हिदायत का समझौता किया गया।

इसके बाद रविवार अहले सुबह पौने चार के करीब श्याम सुन्दर यादव, संजय यादव, अमित यादव, संजीव यादव, रणवीर यादव, छेदन यादव, मिस्टर कुमार, ध्रवेन्द्र कुमार, धरमजीत यादव, आलोक, अनिल, सुनील तरुण सहित कुल 19 नामजदों ने एक साथ घर पर धावा बोलकर मारपीट करने लगा जिससे उपरोक्त लोग ज़ख्मी हो गया। इसके साथ लूटपाट व छीनतई की घटना भी किया गया।

इस संबंध में बख्तियारपुर थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में पूर्व से ही जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। सुबह मारपीट होने की जानकारी मिल रही है। पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दिया है। शनिवार को दोनों पक्षों को विवादित जमीन पर किसी प्रकार के निर्माण नहीं करने का आदेश दिया गया था।

चलते चलते ये भी पढ़ें : सहरसा : जमीनी विवाद में बदमाशों ने घर घुसकर 45 वर्षीय शख्स की गोलीमार कर दी हत्या