खगड़िया-बखरी रोड पर लावारिस हालत में बाइक मिली, पुलिस जुटी खोजबीन में

खगड़िया : बिहार में नीतीश कुमार का सुशासन का शासन चल रहा है। सरकार के सहयोगी दल मुकेश सहनी जिस जाति के दम पर राजनीति करते हैं उसी जाति की सबसे बड़ी संख्या मत्स्य जीवी मत्स्य जीवी सहयोग समिति खगड़िया जिला के मंत्री अशोक सहनी का रविवार शाम अपहरण हो गया है।

कहा जा रहा है कि अशोक सहनी को खगड़िया-बखरी पथ के कोठिया ढाला के समीप से अपहरण कर लिया गया है। जिस जगह से अपहरण हुआ है, वहां से अशोक सहनी की बाइक भी बरामद की गई है। बहरहाल अपहरण की सूचना पर एसपी अमितेश कुमार के आदेश पर सभी थाना क्षेत्रों में नाकेबंदी कर गहन पड़ताल की जा रही है। वहीं सदर एसडीपीओ सुमित कुमार के नेतृत्व में अपहृत की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है।

कोठिया किनारे लावारिश अवस्था में मिली अशोक की बाइक : कोठिया के पास खगड़िया-बखरी सड़क किनारे लावारिस अवस्था में बाइक होने की सूचना मिली थी। मुफस्सिल थाना पुलिस ने जब तहकीकात करना शुरू किया तो पता चला कि बाइक मत्स्य जीवी सहयोग समिति के मंत्री अशोक सहनी की है। इसके बाद पुलिस मामले के पड़ताल में जुट गई। इस बात की जानकारी जब परिवार वालों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। अशोक की मां उमा देवी बदहवास होकर पहले नगर थाना गई, फिर मुफस्सिल थाना पहुंची। थाना पहुंच कर वहां मौजूद पुलिस पदाधिकारी को ढूंढने का आग्रह किया तो उन्हें कहा गया कि बड़ा बाबू स्वयं अशोक की जगह-जगह तलाश कर रहे हैं।

अपहरण की जानकारी मिलते ही घर पर जमी शुभचिंतकों की भीड़ : अशोक सहनी की मां उमा देवी व पत्नी शिवानी देवी ने बताया कि वे एक सप्ताह से गंगौर थाना क्षेत्र के शोभनी स्थित भीमा जलकर पर चल रहे मछली शिकार को देखने जा रहे थे। जब से मंत्री पद पर जीते हैं, तब से प्रतिद्वंद्वी को खटक रहे थे। जब से यह सूचना मिली है, मन बेचैन हो रहा है। उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है। वहीं घटना के बारे में जैसे जैसे बात फैलती गई, वैसे वैसे लोगों की भीड़ मंत्री के घर पर उमड़ने लगी। सभी मंत्री के मिलनसार स्वभाव व सहयोग के लिए तैयार रहने की चर्चा कर रहे थे।

ये भी पढ़ें : मेरा पैरवी मंत्री मुकेश सहनी से है, बकाया रुपया मांगे तो झूठे मुकदमे में दूंगा फंसा

जगह-जगह की जा रही है अशोक की खोज : देर शाम मुफस्सिल थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि जब से जानकारी मिली है, तब से लगातार जगह-जगह अशोक सहनी को खोजने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंत्री के साथ चल रहे चालक बबलू सहनी के द्वारा बताए गए बातों को आधार मानकर उस दिशा में भी कार्रवाई की जा रही है। इनपुट : दैनिक भास्कर।

YOU MAY ALSO LIKE : Biden’s US is done engaging with China. This is what India should do now