सांसद, विधायक सहित पंचायत प्रतिनिधियों ने निधन पर जताया शोक

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) : सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र के सलखुआ प्रखंड अंतर्गत साम्हरखुर्ज पंचायत के वर्तमान मुखिया रामबालक सादा (73) का निधन इलाज के दौरान बेगूसराय स्थित एक निजी अस्पताल में गुरुवार सुबह हो गया। वो करीब एक सप्ताह से इलाजरत थे।

दिवंगत रामबालक सादा, फाइल फोटो

निधन की जानकारी देते हुए करीबी रहे अशोक कुमार सिंह ने बताया कि इसी माह के पहले सप्ताह में वो सलखुआ अस्पताल में जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। जिसके बाद उनके सहरसा कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया था वहां से ठीक होकर वापस गांव आ गए थे।

दस दिन पहले शरीर में अन्य प्रकार की तकलीफ़ होने पर खगड़िया में एक डाक्टर से दिखा पुनः घर चले आए। एक सप्ताह पहले तकलीफ बढ़ने पर बेगूसराय इलाज के लिए गए वहां डाक्टरों ने अस्पताल में भर्ती कर जांच शुरू कर दिया। डाक्टरों ने बताया कि इन्सफेक्सन हो गया है। जल्द सब ठीक हो जाएगा लेकिन गुरुवार सुबह वह इलाज के दौरान ही चल बसे।

वही मृतक के शव को गांव लाया गया जहां छोटे पुत्र रामाशीष भारतीय ने मुखाग्नि दे पंचतत्व में पार्थिव शरीर को विलीन किया। मुखिया रामबालक सादा अपने पीछे दो पुत्र, दो पुत्री सहित नाती पोतों से भरा पुरा परिवार छोड़ गए। उनके निधन पर खगड़िया सांसद चौधरी महबूब अली कैसर, विधायक यूसुफ सलाउद्दीन, मुखिया संघ के अध्यक्ष ललन यादव, मिथिलेश विजय सहित अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है।